The Bible Software
bible.software › 1 इतिहास › 1 इतिहास 27 › 1 इतिहास 27:1

1 इतिहास 27:1

इस्राएलियों की गिनती, अर्थात् पितरों के घरानों के मुख्य-मुख्य पुरुषों और सहस्त्रपतियों और शतपतियों और उनके सरदारों की गिनती जो वर्ष भर के महीने-महीने उपस्थित होने और छुट्टी पानेवाले दलों के थे और सब विषयों में राजा की सेवा टहल करते थे, एक-एक दल में चौबीस हजार थे।

बाइबल (हिन्दी)

In The King James Version

Now the children of Israel after their number, to wit, the chief fathers and captains of thousands and hundreds, and their officers that served the king in any matter of the courses, which came in and went out month by month throughout all the months of the year, of every course were twenty and four thousand.

In Context

2पहले महीने के लिये पहले दल का अधिकारी जब्दीएल का पुत्र याशोबाम + 27:2 याशोबाम: वह दाऊद के वीरों का प्रधान था और यहूदा के गोत्र का सदस्य था। (1इति. 27:3) नियुक्त हुआ; और उसके दल में चौबीस हजार थे।

Read all of 1 इतिहास 27

Cross References

Exodus 18:25अतः उसने सब इस्राएलियों में से गुणी पुरुष चुनकर उन्हें हजार-हजार, सौ-सौ, पचास-पचास, दस-दस, लोगों के ऊपर प्रधान ठहराया।

Joshua 23:1इसके बहुत दिनों के बाद, जब यहोवा ने इस्राएलियों को उनके चारों ओर के शत्रुओं से विश्राम दिया, और यहोशू बूढ़ा और बहुत आयु का हो गया + 23:1 यहोशू बूढ़ा और बहुत आयु का हो गया: यहोशू अगुओं को और उनके लोगों के लिए परमेश्वर के वर्तमान उपकारों का स्मरण करवाता है। वह कहता है कि परमेश्वर ने अपनी सब प्रतिज्ञाएँ पूरी की हैं और उनसे आग्रह करता है कि वे परमेश्वर के प्रति विश्वासयोग्य बने रहें कि वे उसकी दया से वंचित ना हों। ,

2 Samuel 23:8दाऊद के शूरवीरों के नाम ये हैं: अर्थात् तहकमोनी योशेब्यश्शेबेत, जो सरदारों में मुख्य था; वह एस्‍नी अदीनो भी कहलाता था; जिसने एक ही समय में आठ सौ पुरुष मार डाले।

1 Kings 4:27और वे भण्डारी अपने-अपने महीने में राजा सुलैमान के लिये और जितने उसकी मेज पर आते थे, उन सभी के लिये भोजन का प्रबन्ध करते थे, किसी वस्तु की घटी होने नहीं पाती थी।

1 Chronicles 11:10यहोवा ने इस्राएल के विषय जो वचन कहा था, उसके अनुसार दाऊद के जिन शूरवीरों ने सब इस्राएलियों समेत उसके राज्य में उसके पक्ष में होकर, उसे राजा बनाने को जोर दिया + 11:10 राजा बनाने को जोर दिया: दाऊद को राजा बनाने के लिये सम्पूर्ण इस्राएल के साथ सहयोग दिया था।, उनमें से मुख्य पुरुष ये हैं।

1 Chronicles 28:1और दाऊद ने इस्राएल के सब हाकिमों को अर्थात् गोत्रों के हाकिमों और राजा की सेवा टहल करनेवाले दलों के हाकिमों को और सहस्त्रपतियों और शतपतियों और राजा और उसके पुत्रों के पशु आदि सब धन-सम्पत्ति के अधिकारियों, सरदारों और वीरों और सब शूरवीरों को यरूशलेम में बुलवाया।

This Verse In Other Editions

King James VersionBíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)Библия (Русский)聖經 (中文)성경 (한국어)الكتاب المقدس (العربية)Biblia (Kiswahili)Bibbia Diodati (Italiano)Alkitab (Bahasa Indonesia)Kinh Thánh (Tiếng Việt)Biblia Cornilescu (Română)

Study 1 इतिहास 27:1

Matthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)
1 इतिहास 271 इतिहास 27:2 →