1 इतिहास 28:7
और यदि वह मेरी आज्ञाओं और नियमों के मानने में आजकल के समान दृढ़ रहे + 28:7 यदि वह .... दृढ़ रहे: दाऊद से जो प्रतिज्ञा की गई वह शर्त पर आधारित थी और यहूदी सिंहासन पर उसके वंश का बैठना वह शर्त पर आधारित थी (2शमू 7:14) अब स्पष्टता से घोषित किया गया। , तो मैं उसका राज्य सदा स्थिर रखूँगा।’
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
1 Kings 2:2“मैं संसार की रीति पर कूच करनेवाला हूँ इसलिए तू हियाव बाँधकर पुरुषार्थ दिखा।
1 Kings 6:12“यह भवन जो तू बना रहा है, यदि तू मेरी विधियों पर चलेगा, और मेरे नियमों को मानेगा, और मेरी सब आज्ञाओं पर चलता हुआ उनका पालन करता रहेगा, तो जो वचन मैंने तेरे विषय में तेरे पिता दाऊद को दिया था उसको मैं पूरा करूँगा।
1 Kings 9:4और यदि तू अपने पिता दाऊद के समान मन की खराई और सिधाई से अपने को मेरे सामने जानकर चलता रहे, और मेरी सब आज्ञाओं के अनुसार किया करे, और मेरी विधियों और नियमों को मानता रहे, तो मैं तेरा राज्य इस्राएल के ऊपर सदा के लिये स्थिर करूँगा;
1 Kings 11:9तब यहोवा ने सुलैमान पर क्रोध किया, क्योंकि उसका मन इस्राएल के परमेश्वर यहोवा से फिर गया था जिसने दो बार उसको दर्शन दिया था।
1 Chronicles 28:10अब चौकस रह, यहोवा ने तुझे एक ऐसा भवन बनाने को चुन लिया है, जो पवित्रस्थान ठहरेगा, हियाव बाँधकर इस काम में लग जा।”
Psalms 132:12यदि तेरे वंश के लोग मेरी वाचा का पालन करें 1 और जो चितौनी मैं उन्हें सिखाऊँगा, उस पर चलें, 1 तो उनके वंश के लोग भी तेरी गद्दी पर युग-युग बैठते चले जाएँगे।” 1