1 यूहन्ना 3:12
और कैन के समान न बनें, जो उस दुष्ट से था, और जिसने अपने भाई की हत्या की। और उसकी हत्या किस कारण की? इसलिए कि उसके काम बुरे थे, और उसके भाई के काम धार्मिक थे। (भज. 38: 20)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
11क्योंकि जो समाचार तुम ने आरम्भ से सुना, वह यह है, कि हम एक दूसरे से प्रेम रखें।
13हे भाइयों, यदि संसार तुम से बैर करता है तो अचम्भा न करना।
Cross References
Genesis 4:25और आदम अपनी पत्नी के पास फिर गया; और उसने एक पुत्र को जन्म दिया और उसका नाम यह कहकर शेत रखा कि “परमेश्वर ने मेरे लिये हाबिल के बदले, जिसको कैन ने मारा था, एक और वंश प्रदान किया।” (उत्प. 5:3,4)
1 Samuel 19:4योनातान ने अपने पिता शाऊल से दाऊद की प्रशंसा करके उससे कहा, “हे राजा, अपने दास दाऊद का अपराधी न हो; क्योंकि उसने तेरे विरुद्ध कोई अपराध नहीं किया, वरन् उसके सब काम तेरे बहुत हित के हैं;
Psalms 37:12दुष्ट धर्मी के विरुद्ध बुरी युक्ति निकालता है, 1 और उस पर दाँत पीसता है; 1
Proverbs 29:10हत्यारे लोग खरे पुरुष से बैर रखते हैं, 1 और सीधे लोगों के प्राण की खोज करते हैं। 1
Matthew 13:19जो कोई राज्य का वचन + 13:19 वचन: का अर्थ है “सुसमाचार या परमेश्वर का वचन” (मर 4:15, लूका 8:12) सुनकर नहीं समझता, उसके मन में जो कुछ बोया गया था, उसे वह दुष्ट आकर छीन ले जाता है; यह वही है, जो मार्ग के किनारे बोया गया था।
Matthew 23:35जिससे धर्मी हाबिल से लेकर बिरिक्याह के पुत्र जकर्याह तक, जिसे तुम ने मन्दिर और वेदी के बीच में मार डाला था, जितने धर्मियों का लहू पृथ्वी पर बहाया गया है, वह सब तुम्हारे सिर पर पड़ेगा।