1 John 3:2
हे प्रियों, अब हम परमेश्वर की सन्तान हैं, और अब तक यह प्रगट नहीं हुआ, कि हम क्या कुछ होंगे! इतना जानते हैं, कि जब यीशु मसीह प्रगट होगा तो हम भी उसके समान होंगे, क्योंकि हम उसको वैसा ही देखेंगे जैसा वह है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Job 19:26और अपनी खाल के इस प्रकार नाश हो जाने के बाद भी, 1 मैं शरीर में होकर परमेश्वर का दर्शन पाऊँगा। 1
Psalms 17:15परन्तु मैं तो धर्मी होकर तेरे मुख का दर्शन करूँगा 1 जब मैं जागूँगा तब तेरे स्वरूप से सन्तुष्ट होऊँगा। (भज. 4:6,7, 1 यहू. 3:2)
Isaiah 56:5“मैं अपने भवन और अपनी शहरपनाह के भीतर उनको ऐसा नाम दूँगा जो पुत्र-पुत्रियों से कहीं उत्तम होगा; मैं उनका नाम सदा बनाए रखूँगा और वह कभी न मिटाया जाएगा।
Matthew 5:8“धन्य हैं वे, जिनके मन शुद्ध हैं, 2 क्योंकि वे परमेश्वर को देखेंगे। 1
Romans 8:14इसलिए कि जितने लोग परमेश्वर के आत्मा के चलाए चलते हैं, वे ही परमेश्वर के पुत्र + 8:14 परमेश्वर के पुत्र: परमेश्वर के पुत्र है और उनके परिवार में गोद लिए गए उनके बच्चे है। हैं।
Romans 8:29क्योंकि जिन्हें उसने पहले से जान लिया है उन्हें पहले से ठहराया भी है कि उसके पुत्र के स्वरूप में हों ताकि वह बहुत भाइयों में पहलौठा ठहरे।