1 राजाओं 18:21
और एलिय्याह सब लोगों के पास आकर कहने लगा, “तुम कब तक दो विचारों में लटके रहोगे + 18:21 दो विचारों में लटके रहोगे: वे लोग यहोवा की उपासना को बाल पूजा के साथ जोड़ना चाहते थे कि अपने अतीत से भी जुड़े रहें और प्राचीन राष्ट्रीय आराधना का त्याग न करें और साथ ही इस नई विधि का भी आनन्द लें जिसमें यौनाचार और अशुद्धता थी।, यदि यहोवा परमेश्वर हो, तो उसके पीछे हो लो; और यदि बाल हो, तो उसके पीछे हो लो।” लोगों ने उसके उत्तर में एक भी बात न कही।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
20तब अहाब ने सारे इस्राएलियों को बुला भेजा और नबियों को कर्मेल पर्वत पर इकट्ठा किया।
Cross References
Genesis 44:16यहूदा ने कहा, “हम लोग अपने प्रभु से क्या कहें? हम क्या कहकर अपने को निर्दोष ठहराएँ? परमेश्वर ने तेरे दासों के अधर्म को पकड़ लिया है। हम, और जिसके पास कटोरा निकला वह भी, हम सब के सब अपने प्रभु के दास ही हैं।”
Deuteronomy 4:35यह सब तुझको दिखाया गया, इसलिए कि तू जान ले कि यहोवा ही परमेश्वर है; उसको छोड़ और कोई है ही नहीं।
Joshua 24:23यहोशू ने कहा, “अपने बीच में से पराए देवताओं को दूर करके अपना-अपना मन इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की ओर लगाओ।”
1 Kings 18:39यह देख सब लोग मुँह के बल गिरकर बोल उठे, “यहोवा ही परमेश्वर है, यहोवा ही परमेश्वर है;”
1 Chronicles 17:26और अब हे यहोवा तू ही परमेश्वर है, और तूने अपने दास को यह भलाई करने का वचन दिया है;
Job 40:4“देख, मैं तो तुच्छ हूँ, मैं तुझे क्या उत्तर दूँ? 1 मैं अपनी उँगली दाँत तले दबाता हूँ। 1