1 Samuel 2:21
यहोवा ने हन्ना की सुधि ली, और वह गर्भवती हुई और उसके तीन बेटे और दो बेटियाँ उत्पन्न हुईं। और बालक शमूएल यहोवा के संग रहता हुआ बढ़ता गया। 1 एली के घराने के विरुद्ध भविष्यद्वाणी
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 21:1यहोवा ने जैसा कहा था वैसा ही सारा की सुधि लेकर उसके साथ अपने वचन के अनुसार किया + 21:1 सारा की सुधि लेकर उसके साथ अपने वचन के अनुसार किया: परमेश्वर सारा के प्रति अपनी प्रतिज्ञा में विश्वासयोग्य रहा। प्रतिज्ञा के अनुसार इसहाक का जन्म हुआ।।
1 Samuel 1:19वे सवेरे उठ यहोवा को दण्डवत् करके रामाह में अपने घर लौट गए। और एल्काना अपनी स्त्री हन्ना के पास गया, और यहोवा ने उसकी सुधि ली;
1 Samuel 3:19और शमूएल बड़ा होता गया, और यहोवा उसके संग रहा, और उसने शमूएल की कोई भी बात निष्फल होने नहीं दी।
Proverbs 3:4तब तू परमेश्वर और मनुष्य दोनों का अनुग्रह पाएगा, 1 तू अति प्रतिष्ठित होगा। (लूका 2:52, रोम. 12:17, 2 कुरि. 8:21) 1
Luke 1:80और वह बालक यूहन्ना, बढ़ता और आत्मा में बलवन्त होता गया और इस्राएल पर प्रगट होने के दिन तक जंगलों में रहा।
Luke 2:52और यीशु बुद्धि और डील-डौल में और परमेश्वर और मनुष्यों के अनुग्रह में बढ़ता गया। (1 शमू. 2:26, नीति. 3:4)