2 इतिहास 10:15
इस प्रकार राजा ने प्रजा की विनती न मानी; इसका कारण यह है, कि जो वचन यहोवा ने शीलोवासी अहिय्याह + 10:15 अहिय्याह: वह सुलैमान के युग में शीली में एक लेवीय भविष्यद्वक्ता था। के द्वारा नबात के पुत्र यारोबाम से कहा था, उसको पूरा करने के लिये परमेश्वर ने ऐसा ही ठहराया था।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Judges 14:4उसके माता पिता न जानते थे कि यह बात यहोवा की ओर से है + 14:4 यह बात यहोवा की ओर से है: अर्थात् पलिश्तियों के विरुद्ध अवसर खोजा जाए। शिमशोन की पत्नी के पिता का दुर्व्यवहार जिसे परमेश्वर ने पहले ही देख लिया था, वह पलिश्तियों के विनाश का अवसर था।, कि वह पलिश्तियों के विरुद्ध दाँव ढूँढ़ता है। उस समय तो पलिश्ती इस्राएल पर प्रभुता करते थे।
2 Samuel 17:14तब अबशालोम और सब इस्राएली पुरुषों ने कहा, “एरेकी हूशै की सम्मति अहीतोपेल की सम्मति से उत्तम है।” यहोवा ने तो अहीतोपेल की अच्छी सम्मति को निष्फल करने की ठानी थी, कि वह अबशालोम ही पर विपत्ति डाले। 1 हूशै की दाऊद को बच निकलने की चेतावनी
1 Kings 11:31तब उसने यारोबाम से कहा, “दस टुकड़े ले ले; क्योंकि, इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है, ‘सुन, मैं राज्य को सुलैमान के हाथ से छीनकर दस गोत्र तेरे हाथ में कर दूँगा।
1 Kings 12:24कि अपने भाई इस्राएलियों पर चढ़ाई करके युद्ध न करो; तुम अपने-अपने घर लौट जाओ, क्योंकि यह बात मेरी ही ओर से हुई है।’” यहोवा का यह वचन मानकर उन्होंने उसके अनुसार लौट जाने को अपना-अपना मार्ग लिया। 1 यारोबाम का मूर्तिपूजा कराना
2 Chronicles 9:29आदि से अन्त तक सुलैमान के और सब काम क्या नातान नबी की पुस्तक में, और शीलोवासी अहिय्याह की नबूवत की पुस्तक में, और नबात के पुत्र यारोबाम के विषय इद्दो दर्शी के दर्शन की पुस्तक में नहीं लिखे हैं?
2 Chronicles 25:16वह उससे कह ही रहा था कि उसने उससे पूछा, “क्या हमने तुझे राजमंत्री ठहरा दिया है? चुप रह! क्या तू मरना चाहता है?” तब वह नबी यह कहकर चुप हो गया, “मुझे मालूम है कि परमेश्वर ने तेरा नाश करना ठान लिया है, क्योंकि तूने ऐसा किया है और मेरी सम्मति नहीं मानी।” 1 इस्राएल के खिलाफ अमस्याह का युद्ध