2 Chronicles 14:13
आसा और उसके संग के लोगों ने उनका पीछा गरार तक किया, और इतने कूशी मारे गए, कि वे फिर सिर न उठा सके क्योंकि वे यहोवा और उसकी सेना से हार गए, और यहूदी बहुत सी लूट ले गए।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
12तब यहोवा ने कूशियों को आसा और यहूदियों के सामने मारा और कूशी भाग गए।
Cross References
Genesis 10:1नूह के पुत्र शेम, हाम और येपेत थे; उनके पुत्र जल-प्रलय के पश्चात् उत्पन्न हुए: उनकी वंशावली यह है। 1 येपेत के वंशज
Genesis 20:1फिर अब्राहम वहाँ से निकलकर दक्षिण देश में आकर कादेश और शूर के बीच में ठहरा, और गरार में रहने लगा।
Genesis 35:5तब उन्होंने कूच किया; और उनके चारों ओर के नगर निवासियों के मन में परमेश्वर की ओर से ऐसा भय समा गया, कि उन्होंने याकूब के पुत्रों का पीछा न किया।
1 Samuel 25:28अपनी दासी का अपराध क्षमा कर; क्योंकि यहोवा निश्चय मेरे प्रभु का घर बसाएगा और स्थिर करेगा, इसलिए कि मेरा प्रभु यहोवा की ओर से लड़ता है; और जन्म भर तुझ में कोई बुराई नहीं पाई जाएगी।
2 Chronicles 14:14उन्होंने गरार के आस-पास के सब नगरों को मार लिया + 14:14 उन्होंने गरार के आस-पास के सब नगरों को मार लिया: सम्भव है कि इस क्षेत्र के पलिश्तियों ने कूशी जेरह के इस अभियान में साथ दिया था। , क्योंकि यहोवा का भय उनके रहनेवालों के मन में समा गया और उन्होंने उन नगरों को लूट लिया, क्योंकि उनमें बहुत सा धन था।
2 Chronicles 20:29और जब देश-देश के सब राज्यों के लोगों ने सुना कि इस्राएल के शत्रुओं से यहोवा लड़ा, तब उनके मन में परमेश्वर का डर समा गया।