2 इतिहास 16:7
उस समय हनानी दर्शी यहूदा के राजा आसा के पास जाकर कहने लगा, “तूने जो अपने परमेश्वर यहोवा पर भरोसा नहीं रखा वरन् अराम के राजा ही पर भरोसा रखा है, इस कारण अराम के राजा की सेना तेरे हाथ से बच गई है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
1 Kings 16:1तब बाशा के विषय यहोवा का यह वचन हनानी के पुत्र येहू + 16:1 येहू: येहू का पिता हनानी यहूदा के राज्य में आसा का भविष्यद्वक्ता था। (2इति. 16:7-10) उसका पुत्र येहू इस्राएल राज्य में यही पद सम्भाल रहा था, उत्तरकाल में यरूशलेमवासी दिखाई देता है जो यहोशापात के लिये भविष्यद्वाणी कर रहा है। के पास पहुँचा,
2 Kings 18:5वह इस्राएल के परमेश्वर यहोवा पर भरोसा रखता था, और उसके बाद यहूदा के सब राजाओं में कोई उसके बराबर न हुआ, और न उससे पहले भी ऐसा कोई हुआ था।
2 Chronicles 13:18उस समय तो इस्राएली दब गए, और यहूदी इस कारण प्रबल हुए कि उन्होंने अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा पर भरोसा रखा था।
2 Chronicles 20:32वह अपने पिता आसा की लीक पर चला और उससे न मुड़ा, अर्थात् जो यहोवा की दृष्टि में ठीक है वही वह करता रहा।
2 Chronicles 32:7“हियाव बाँधो और दृढ़ हो तुम न तो अश्शूर के राजा से डरो और न उसके संग की सारी भीड़ से, और न तुम्हारा मन कच्चा हो; क्योंकि जो हमारे साथ है, वह उसके संगियों से बड़ा है।
Isaiah 31:1हाय उन पर जो सहायता पाने के लिये मिस्र को जाते हैं और घोड़ों का आसरा करते हैं; जो रथों पर भरोसा रखते क्योंकि वे बहुत हैं, और सवारों पर, क्योंकि वे अति बलवान हैं, पर इस्राएल के पवित्र की ओर दृष्टि नहीं करते और न यहोवा की खोज करते हैं!