The Bible Software
bible.software2 इतिहास2 इतिहास 17 › 2 इतिहास 17:4

2 इतिहास 17:4

वरन् वह अपने पिता के परमेश्वर की खोज में लगा रहता था और उसी की आज्ञाओं पर चलता था, और इस्राएल के से काम + 17:4 इस्राएल के से काम: विशेष करके मूर्तिपूजा बाल की पूजा लाना और स्थापित करना। नहीं करता था।

बाइबल (हिन्दी)

In The King James Version

But sought to the LORD God of his father, and walked in his commandments, and not after the doings of Israel.

In Context

3यहोवा यहोशापात के संग रहा, क्योंकि उसने अपने मूलपुरुष दाऊद की प्राचीन चाल का अनुसरण किया और बाल देवताओं की खोज में न लगा।

5इस कारण यहोवा ने राज्य को उसके हाथ में दृढ़ किया, और सारे यहूदी उसके पास भेंट लाया करते थे, और उसके पास बहुत धन हो गया और उसका वैभव बढ़ गया।

Read all of 2 इतिहास 17

Cross References

1 Kings 9:4और यदि तू अपने पिता दाऊद के समान मन की खराई और सिधाई से अपने को मेरे सामने जानकर चलता रहे, और मेरी सब आज्ञाओं के अनुसार किया करे, और मेरी विधियों और नियमों को मानता रहे, तो मैं तेरा राज्य इस्राएल के ऊपर सदा के लिये स्थिर करूँगा;

1 Kings 12:30और यह बात पाप का कारण हुई + 12:30 और यह बात पाप का कारण हुई: अर्थात् रहबाम का यह कार्य इस्राएल के लिये पाप करने का अवसर बना। ; क्योंकि लोग उनमें से एक के सामने दण्डवत् करने को दान तक जाने लगे।

1 Kings 13:33इसके बाद यारोबाम अपनी बुरी चाल से न फिरा। उसने फिर सब प्रकार के लोगों में से ऊँचे स्थानों के याजक बनाए, वरन् जो कोई चाहता था, उसका संस्कार करके, वह उसको ऊँचे स्थानों का याजक होने को ठहरा देता था।

2 Kings 8:18वह इस्राएल के राजाओं की सी चाल चला, जैसे अहाब का घराना चलता था, क्योंकि उसकी स्त्री अहाब की बेटी थी; और वह उस काम को करता था जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था + 8:18 वह उस काम को करता था जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था: आहाब और उसके परिवार के साथ यहोशापात का राजनीतिक एवं सामाजिक सम्बंध उसके विश्वास की पवित्रता को प्रभावित नहीं कर पाया था। यहोराम, उसका पुत्र अपनी पत्नी के प्रभाव में आकर (आहाब की पुत्री अतल्याह), इस्राएल के राजाओं की सी चाल चला, उसने बाल की पूजा की अनुमति दी। ।

2 Chronicles 14:6उसने यहूदा में गढ़वाले नगर बसाए, क्योंकि देश में चैन रहा। उन वर्षों में उसे किसी से लड़ाई न करनी पड़ी क्योंकि यहोवा ने उसे विश्राम दिया था।

2 Chronicles 22:9तब उसने अहज्याह को ढूँढ़ा। वह सामरिया में छिपा था, अतः लोगों ने उसको पकड़ लिया और येहू के पास पहुँचाकर उसको मार डाला। तब यह कहकर उसको मिट्टी दी, “यह यहोशापात का पोता है, जो अपने पूरे मन से यहोवा की खोज करता था।” और अहज्याह के घराने में राज्य करने के योग्य कोई न रहा + 22:9 योग्य कोई न रहा: अहज्याह की मृत्यु 23 वर्ष की आयु में हुई थी (2 इतिहास 22:2) उसके सिंहासन पर बैठने के लिए उसका कोई पुत्र वयस्क नहीं था।। 1 अतल्याह द्वारा राज्य हथियाना

This Verse In Other Editions

King James VersionBíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)Библия (Русский)聖經 (中文)성경 (한국어)الكتاب المقدس (العربية)Biblia (Kiswahili)Bibbia Diodati (Italiano)Alkitab (Bahasa Indonesia)Kinh Thánh (Tiếng Việt)Biblia Cornilescu (Română)

Study 2 इतिहास 17:4

Matthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)
← 2 इतिहास 17:32 इतिहास 172 इतिहास 17:5 →