2 Chronicles 21:16
यहोवा ने पलिश्तियों को और कूशियों के पास रहनेवाले अरबियों को, यहोराम के विरुद्ध उभारा।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
1 Samuel 26:19अब मेरा प्रभु राजा, अपने दास की बातें सुन ले। यदि यहोवा ने तुझे मेरे विरुद्ध उकसाया हो + 26:19 यदि यहोवा ने तुझे मेरे विरुद्ध उकसाया हो: पूर्वगामी इतिहास से इसका अर्थ स्पष्ट है। परमेश्वर की ओर से एक बुरी आत्मा उसे सताने लगी: वह बुरी आत्मा शाऊल के पाप का दण्ड देने के लिये भेजी गई थी। , तब तो वह भेंट ग्रहण करे; परन्तु यदि आदमियों ने ऐसा किया हो, तो वे यहोवा की ओर से श्रापित हों, क्योंकि उन्होंने अब मुझे निकाल दिया कि मैं यहोवा के निज भाग में न रहूँ, और उन्होंने कहा है, ‘जा पराए देवताओं की उपासना कर।’
1 Kings 11:11इसलिए यहोवा ने सुलैमान से कहा, “तुझ से जो ऐसा काम हुआ है, और मेरी बँधाई हुई वाचा और दी हुई विधि तूने पूरी नहीं की, इस कारण मैं राज्य को निश्चय तुझ से छीनकर तेरे एक कर्मचारी को दे दूँगा।
1 Kings 11:23फिर परमेश्वर ने उसका एक और शत्रु कर दिया, अर्थात् एल्यादा के पुत्र रजोन को, वह तो अपने स्वामी सोबा के राजा हदादेजेर के पास से भागा था;
2 Chronicles 22:1तब यरूशलेम के निवासियों ने उसके छोटे पुत्र अहज्याह को उसके स्थान पर राजा बनाया; क्योंकि जो दल अरबियों के संग छावनी में आया था, उसने उसके सब बड़े बेटों को घात किया था अतः यहूदा के राजा यहोराम का पुत्र अहज्याह राजा हुआ।
2 Chronicles 33:11तब यहोवा ने उन पर अश्शूर के सेनापतियों से चढ़ाई कराई, और वे मनश्शे को नकेल डालकर, और पीतल की बेड़ियों से जकड़कर, उसे बाबेल को ले गए + 33:11 बाबेल को ले गए: अश्शूरों के स्मारकों में इस अभियान का उल्लेख नहीं मिलता है परन्तु एसर्हद्दोन (2 राजा. 19:37) के समय इसका होना यदि संदिग्ध माना जाए तो बहुत ही कम है क्योंकि उसने तेरह वर्ष राज्य किया था। एसर्हद्दोन अपनी अधीनस्थ राजाओं में मनश्शे का उल्लेख करता है। ।
Ezra 1:5तब यहूदा और बिन्यामीन के जितने पितरों के घरानों के मुख्य पुरुषों और याजकों और लेवियों का मन परमेश्वर ने उभारा + 1:5 मन परमेश्वर ने उभारा: इस्राएलियों में कुछ ही लोग थे जिन्होंने कुस्रू की आज्ञा का लाभ उठाया था। बहुत से इस्राएली तो बाबेल में ही रह गए थे। जो लौटकर आए वे वही लोग थे जिन्हें परमेश्वर ने विशेष रूप से उभारा था कि पवित्र महिमा के लिये बलि चढ़ाए। था कि जाकर यरूशलेम में यहोवा के भवन को बनाएँ, वे सब उठ खड़े हुए;