2 Chronicles 25:4
परन्तु उसने उनके बच्चों को न मारा क्योंकि उसने यहोवा की उस आज्ञा के अनुसार किया, जो मूसा की व्यवस्था की पुस्तक में लिखी है, “पुत्र के कारण पिता न मार डाला जाए, और न पिता के कारण पुत्र मार डाला जाए, जिसने पाप किया हो वही उस पाप के कारण मार डाला जाए।” 1 एदोम के खिलाफ अमस्याह का युद्ध
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
2 Kings 14:5जब राज्य उसके हाथ में स्थिर हो गया, तब उसने अपने उन कर्मचारियों को मृत्यु-दण्ड दिया, जिन्होंने उसके पिता राजा को मार डाला था।
Ezekiel 18:4देखो, सभी के प्राण तो मेरे हैं + 18:4 सभी के प्राण तो मेरे हैं: मनुष्य अपने अस्तित्व का कारण अपने सांसारिक माता-पिता को न माने परन्तु परमेश्वर को अपना पिता माने जिसने मनुष्य को अपने रूप में सृजा और उसे आत्मिक जीवन दिया वरन् देता है। ; जैसा पिता का प्राण, वैसा ही पुत्र का भी प्राण है; दोनों मेरे ही हैं। इसलिए जो प्राणी पाप करे वही मर जाएगा।