2 इतिहास 29:31
तब हिजकिय्याह कहने लगा, “ अब तुम ने यहोवा के निमित्त अपना अर्पण किया है + 29:31 अब तुम ने यहोवा के निमित्त अपना अर्पण किया है: हिजकिय्याह ने कहा, अब तुम्हारे लिए प्रायश्चित बलि चढ़ाई जा चुकी है इसलिए तुम पुनः परमेश्वर के लिए एक पवित्र प्रजा होकर समर्पित किए गए हो।; इसलिए समीप आकर यहोवा के भवन में मेलबलि और धन्यवाद-बलि पहुँचाओ।” तब मण्डली के लोगों ने मेलबलि और धन्यवाद-बलि पहुँचा दिए, और जितने अपनी इच्छा से देना चाहते थे उन्होंने भी होमबलि पहुँचाए। (लैव्य. 7:12)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 35:22क्या स्त्री, क्या पुरुष, जितनों के मन में ऐसी इच्छा उत्पन्न हुई थी वे सब जुगनू, नथनी, मुंदरी, और कंगन आदि सोने के गहने ले आने लगे, इस भाँति जितने मनुष्य यहोवा के लिये सोने की भेंट के देनेवाले थे वे सब उनको ले आए।
Leviticus 7:11“मेलबलि की जिसे कोई यहोवा के लिये चढ़ाए व्यवस्था यह है:
Leviticus 23:38इन सभी से अधिक यहोवा के विश्रामदिनों को मानना, और अपनी भेंटों, और सब मन्नतों, और स्वेच्छाबलियों को जो यहोवा को अर्पण करोगे चढ़ाया करना।
Ezra 1:4और जो कोई किसी स्थान में रह गया हो + 1:4 जो कोई किसी स्थान में रह गया हो: अर्थात् अन्यजाति लोग उसकी सहायता करें। (एज्रा 1:6) , जहाँ वह रहता हो, उस स्थान के मनुष्य चाँदी, सोना, धन और पशु देकर उसकी सहायता करें और इससे अधिक यरूशलेम स्थित परमेश्वर के भवन के लिये अपनी-अपनी इच्छा से भी भेंट चढ़ाएँ।”