2 इतिहास 29:5
और उनसे कहने लगा, “हे लेवियों, मेरी सुनो! अब अपने-अपने को पवित्र करो + 29:5 अपने-अपने को पवित्र करो: हिजकिय्याह दाऊद के चरण चिन्हों पर चला, इस बोध के साथ की मूर्तिपूजा के विगत युग में याजकों में विभिन्न अशुद्धताएँ आई थीं।, और अपने पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा के भवन को पवित्र करो, और पवित्रस्थान में से मैल निकालो।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
4तब उसने याजकों और लेवियों को ले आकर पूर्व के चौक में इकट्ठा किया।
Cross References
Exodus 19:10तब यहोवा ने मूसा से कहा, “लोगों के पास जा और उन्हें आज और कल पवित्र करना + 19:10 पवित्र करना: इस आज्ञा में दैहिक शुद्धिकरण के साथ-साथ निःसंदेह आत्मिक तैयारी भी सम्मिलित थी।, और वे अपने वस्त्र धो लें,
1 Chronicles 15:12“तुम तो लेवीय पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष हो; इसलिए अपने भाइयों समेत अपने-अपने को पवित्र करो, कि तुम इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का सन्दूक उस स्थान पर पहुँचा सको जिसको मैंने उसके लिये तैयार किया है।
2 Chronicles 29:34परन्तु याजक ऐसे थोड़े थे, कि वे सब होमबलि पशुओं की खालें न उतार सके, तब उनके भाई लेवीय उस समय तक उनकी सहायता करते रहे जब तक वह काम पूरा न हो गया; और याजकों ने अपने को पवित्र न किया; क्योंकि लेवीय अपने को पवित्र करने के लिये पवित्र याजकों से अधिक सीधे मन के थे।
2 Chronicles 35:6फसह के पशुओं को बलि करो, और अपने-अपने को पवित्र करके अपने भाइयों के लिये तैयारी करो कि वे यहोवा के उस वचन के अनुसार कर सकें, जो उसने मूसा के द्वारा कहा था।”
Psalms 93:5तेरी चितौनियाँ अति विश्वासयोग्य हैं; 1 हे यहोवा, तेरे भवन को युग-युग पवित्रता ही शोभा देती है।
Ezekiel 8:6तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, क्या तू देखता है कि ये लोग क्या कर रहे हैं? इस्राएल का घराना क्या ही बड़े घृणित काम यहाँ करता है, ताकि मैं अपने पवित्रस्थान से दूर हो जाऊँ; परन्तु तू इनसे भी अधिक घृणित काम देखेगा।”