bible.software › 2 इतिहास › 2 इतिहास 31 › 2 इतिहास 31:11
2 इतिहास 31:11
तब हिजकिय्याह ने यहोवा के भवन में कोठरियाँ तैयार करने की आज्ञा दी, और वे तैयार की गईं।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
Then Hezekiah commanded to prepare chambers in the house of the LORD; and they prepared them,
In Context
10अजर्याह महायाजक ने जो सादोक के घराने का था, उससे कहा, “जब से लोग यहोवा के भवन में उठाई हुई भेंटें लाने लगे हैं, तब से हम लोग पेट भर खाने को पाते हैं, वरन् बहुत बचा भी करता है; क्योंकि यहोवा ने अपनी प्रजा को आशीष दी है + 31:10 यहोवा ने अपनी प्रजा को आशीष दी है: परमेश्वर ने फसल को असाधारण वृद्धि प्रदान की है जिसके कारण दशमांश और पहले फल बहुत आए।, और जो शेष रह गया है, उसी का यह बड़ा ढेर है।”
12तब लोगों ने उठाई हुई भेंटें, दशमांश और पवित्र की हुई वस्तुएँ, सच्चाई से पहुँचाईं और उनके मुख्य अधिकारी कोनन्याह नामक एक लेवीय था दूसरा उसका भाई शिमी था;
Read all of 2 इतिहास 31
Cross References
Nehemiah 10:39क्योंकि जिन कोठरियों में पवित्रस्थान के पात्र और सेवा टहल करनेवाले याजक और द्वारपाल और गवैये रहते हैं, उनमें इस्राएली और लेवीय, अनाज, नये दाखमधु, और टटके तेल की उठाई हुई भेंटें पहुँचाएँगे। इस प्रकार हम अपने परमेश्वर के भवन को न छोड़ेंगे।
Nehemiah 13:12तब से सब यहूदी अनाज, नये दाखमधु और टटके तेल के दशमांश भण्डारों में लाने लगे।
This Verse In Other Editions
Study 2 इतिहास 31:11