2 इतिहास 31:3
फिर उसने अपनी सम्पत्ति में से + 31:3 अपनी सम्पत्ति में से: विधान में निहित आज्ञाओं के पालन की उपेक्षा में दशमांश देना बन्द हो गया था। हिजकिय्याह ने इसको पुनः आरम्भ किया और लोगों को प्रोत्साहित किया कि जो कुछ देना था उसे दें। राजभाग को होमबलियों के लिये ठहरा दिया; अर्थात् सवेरे और साँझ की होमबलि और विश्राम और नये चाँद के दिनों और नियत समयों की होमबलि के लिये जैसा कि यहोवा की व्यवस्था में लिखा है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Leviticus 23:2“इस्राएलियों से कह कि यहोवा के पर्व + 23:2 यहोवा के पर्व: परमेश्वर का निर्धारित समय साप्ताहिक या वार्षिक मनुष्य के सामान्य व्यवसाय के सम्बंध में। जिनका तुम को पवित्र सभा एकत्रित करने के लिये नियत समय पर प्रचार करना होगा, मेरे वे पर्व ये हैं। 1 सब्त
Numbers 28:2“इस्राएलियों को यह आज्ञा सुना, ‘मेरा चढ़ावा, अर्थात् मुझे सुखदायक सुगन्ध देनेवाला मेरा हव्यरूपी भोजन, तुम लोग मेरे लिये उनके नियत समयों पर चढ़ाने के लिये स्मरण रखना।’
Numbers 29:29“फिर छठवें दिन आठ बछड़े, और दो मेढ़े, और एक-एक वर्ष के चौदह निर्दोष भेड़ के नर बच्चे चढ़ाना;
1 Chronicles 26:26यही शलोमोत अपने भाइयों समेत उन सब पवित्र की हुई वस्तुओं के भण्डारों का अधिकारी था, जो राजा दाऊद और पितरों के घरानों के मुख्य-मुख्य पुरुषों और सहस्त्रपतियों और शतपतियों और मुख्य सेनापतियों ने पवित्र की थीं।
2 Chronicles 35:7फिर योशिय्याह ने सब लोगों को जो वहाँ उपस्थित थे, तीस हजार भेड़ों और बकरियों के बच्चे और तीन हजार बैल दिए थे; ये सब फसह के बलिदानों के लिये राजा की सम्पत्ति में से दिए गए थे।
Ezekiel 45:17पर्वों, नये चाँद के दिनों, विश्रामदिनों और इस्राएल के घराने के सब नियत समयों में होमबलि, अन्नबलि, और अर्घ देना प्रधान ही का काम + 45:17 प्रधान ही का काम: लोगों की भेंट प्रधानों के हाथों में देनी होती थी कि एक सर्वनिष्ठ सामग्री हो जाए जिसमें से प्रधान प्रत्येक बलिदान के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाए। हो। इस्राएल के घराने के लिये प्रायश्चित करने को वह पापबलि, अन्नबलि, होमबलि, और मेलबलि तैयार करे। 1 पर्व