2 इतिहास 33:15
फिर उसने पराए देवताओं को और यहोवा के भवन में की मूर्ति को, और जितनी वेदियाँ उसने यहोवा के भवन के पर्वत पर, और यरूशलेम में बनवाई थीं, उन सब को दूर करके नगर से बाहर फेंकवा दिया।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
2 Kings 21:7अशेरा की जो मूर्ति उसने खुदवाई, उसको उसने उस भवन में स्थापित किया, जिसके विषय यहोवा ने दाऊद और उसके पुत्र सुलैमान से कहा था, “इस भवन में और यरूशलेम में, जिसको मैंने इस्राएल के सब गोत्रों में से चुन लिया है, मैं सदैव अपना नाम रखूँगा।
2 Chronicles 34:3वह लड़का ही था, अर्थात् उसको गद्दी पर बैठे आठ वर्ष पूरे भी न हुए थे कि अपने मूलपुरुष दाऊद के परमेश्वर की खोज करने लगा, और बारहवें वर्ष में वह ऊँचे स्थानों और अशेरा नामक मूरतों को और खुदी और ढली हुई मूरतों को दूर करके, यहूदा और यरूशलेम को शुद्ध करने लगा + 34:3 वह .... यहूदा और यरूशलेम को शुद्ध करने लगा: यिर्मयाह की प्रथम भविष्यद्वाणियाँ (यिर्म. 2, 3) योशिय्याह द्वारा मूर्तिपूजा के निवारण के आरम्भिक प्रयास के समय की हैं और उनसे उसको बहुत साहस प्राप्त हुआ होगा। ।
Ezekiel 18:20जो प्राणी पाप करे वही मरेगा, न तो पुत्र पिता के अधर्म का भार उठाएगा और न पिता पुत्र का; धर्मी को अपने ही धार्मिकता का फल, और दुष्ट को अपनी ही दुष्टता का फल मिलेगा। (व्यव. 26:16)
Matthew 3:8मन फिराव के योग्य फल लाओ;