2 इतिहास 7:12
तब यहोवा ने रात में उसको दर्शन देकर उससे कहा, “मैंने तेरी प्रार्थना सुनी और इस स्थान को यज्ञ के भवन + 7:12 यज्ञ के भवन: इसका अर्थ यह हुआ कि परमेश्वर ने घोषणा कर दी कि सुलैमान द्वारा बनाया गया मन्दिर वह स्थान है जहाँ सम्पूर्ण इस्राएल को होमबलि तथा बलि चढ़ाने की आज्ञा दी गई थी। (व्यव. 12:5, 6) के लिये अपनाया है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Deuteronomy 12:5किन्तु जो स्थान तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुम्हारे सब गोत्रों में से चुन लेगा, कि वहाँ अपना नाम बनाए रखे + 12:5 कि वहाँ अपना नाम बनाए रखे: अर्थात् मनुष्यों में अपनी दिव्य उपस्थिति प्रगट करे। , उसके उसी निवास-स्थान के पास जाया करना;
Deuteronomy 12:11और तुम निडर रहने पाओ, तब जो स्थान तुम्हारा परमेश्वर यहोवा अपने नाम का निवास ठहराने के लिये चुन ले उसी में तुम अपने होमबलि, और मेलबलि, और दशमांश, और उठाई हुई भेंट, और मन्नतों की सब उत्तम-उत्तम वस्तुएँ जो तुम यहोवा के लिये संकल्प करोगे, अर्थात् जितनी वस्तुओं की आज्ञा मैं तुम को सुनाता हूँ उन सभी को वहीं ले जाया करना।
2 Kings 2:6फिर एलिय्याह ने उससे कहा, “यहोवा मुझे यरदन तक भेजता है, इसलिए तू यहीं ठहरा रह।” उसने कहा, “यहोवा के और तेरे जीवन की शपथ मैं तुझे नहीं छोड़ने का।” अतः वे दोनों आगे चले।
2 Chronicles 1:7उसी दिन-रात को परमेश्वर ने सुलैमान को दर्शन देकर उससे कहा, “जो कुछ तू चाहे कि मैं तुझे दूँ, वह माँग।”
Psalms 10:17हे यहोवा, तूने नम्र लोगों की अभिलाषा सुनी है; 1 तू उनका मन दृढ़ करेगा, तू कान लगाकर सुनेगा 1
Psalms 78:68परन्तु यहूदा ही के गोत्र को, 1 और अपने प्रिय सिय्योन पर्वत को चुन लिया। 1