The Bible Software
bible.software2 Kings2 Kings 21 › 2 Kings 21:2

2 Kings 21:2

उसने उन जातियों के घिनौने कामों के अनुसार, जिनको यहोवा ने इस्राएलियों के सामने देश से निकाल दिया था, वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था + 21:2 वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था: मनश्शे के राज्यकाल में जो पाप किए गए वे यहूदा राज्य के अपराधों का घड़ा भार देते है और चुने हुओं के अन्तिम शेष भाग के लिए विनाश का अन्तिम दण्ड ले आते है।।

बाइबल (हिन्दी)

In The King James Version

And he did that which was evil in the sight of the LORD, after the abominations of the heathen, whom the LORD cast out before the children of Israel.

In Context

1जब मनश्शे राज्य करने लगा, तब वह बारह वर्ष का था, और यरूशलेम में पचपन वर्ष तक राज्य करता रहा; और उसकी माता का नाम हेप्सीबा था।

3उसने उन ऊँचे स्थानों को जिनको उसके पिता हिजकिय्याह ने नष्ट किया था, फिर बनाया, और इस्राएल के राजा अहाब के समान बाल के लिये वेदियाँ और एक अशेरा बनवाई, और आकाश के सारे गणों को दण्डवत् और उनकी उपासना करता रहा।

Read all of 2 Kings 21

Cross References

Deuteronomy 12:31तू अपने परमेश्वर यहोवा से ऐसा व्यवहार न करना; क्योंकि जितने प्रकार के कामों से यहोवा घृणा करता है और बैर-भाव रखता है, उन सभी को उन्होंने अपने देवताओं के लिये किया है, यहाँ तक कि अपने बेटे-बेटियों को भी वे अपने देवताओं के लिये अग्नि में डालकर जला देते हैं।

2 Kings 16:3परन्तु वह इस्राएल के राजाओं की सी चाल चला, वरन् उन जातियों के घिनौने कामों के अनुसार, जिन्हें यहोवा ने इस्राएलियों के सामने से देश से निकाल दिया था, उसने अपने बेटे को भी आग में होम कर दिया + 16:3 उसने अपने बेटे को भी आग में होम कर दिया: आहाज ने अम्मोनियों और मोआबियों के मोलेक की पूजा की। (2 राजा 3:27; मीका 6:7) और सम्भवत: अपने पहलौठे को होम कर दिया था।।

2 Kings 21:7अशेरा की जो मूर्ति उसने खुदवाई, उसको उसने उस भवन में स्थापित किया, जिसके विषय यहोवा ने दाऊद और उसके पुत्र सुलैमान से कहा था, “इस भवन में और यरूशलेम में, जिसको मैंने इस्राएल के सब गोत्रों में से चुन लिया है, मैं सदैव अपना नाम रखूँगा।

2 Kings 21:20और उसने अपने पिता मनश्शे के समान वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है।

2 Kings 22:17उन लोगों ने मुझे त्याग कर पराए देवताओं के लिये धूप जलाया + 22:17 पराए देवताओं के लिये धूप जलाया: अन्य देवताओं की सेवा की और उनकी उपासना की। धूप जलाया उस तथ्य की ओर संकेत करता है कि उस समय की मनोवांछित मूर्तिपूजा में वे अपने घरों की छतों पर बाल देवता के लिए धूप जलाते थे। और अपनी बनाई हुई सब वस्तुओं के द्वारा मुझे क्रोध दिलाया है, इस कारण मेरी जलजलाहट इस स्थान पर भड़केगी और फिर शान्त न होगी।

2 Chronicles 36:14सब प्रधान याजकों ने और लोगों ने भी अन्यजातियों के से घिनौने काम करके बहुत बड़ा विश्वासघात किया, और यहोवा के भवन को जो उसने यरूशलेम में पवित्र किया था, अशुद्ध कर डाला + 36:14 यहोवा के भवन को .... अशुद्ध कर डाला: सिदकिय्याह के राज्यकाल के अन्त समय में मूर्तिपूजा सम्बंधित विभिन्न धार्मिक कृत्य मन्दिर के पवित्र परिसर में प्रवेश कर चुके थे।।

This Verse In Other Editions

King James VersionBíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)Библия (Русский)聖經 (中文)성경 (한국어)الكتاب المقدس (العربية)Biblia (Kiswahili)Bibbia Diodati (Italiano)Alkitab (Bahasa Indonesia)Kinh Thánh (Tiếng Việt)Biblia Cornilescu (Română)

Study 2 Kings 21:2

Matthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)
← 2 Kings 21:12 Kings 212 Kings 21:3 →