2 राजाओं 5:13
तब उसके सेवक पास आकर कहने लगे, “हे हमारे पिता यदि भविष्यद्वक्ता तुझे कोई भारी काम करने की आज्ञा देता, तो क्या तू उसे न करता? फिर जब वह कहता है, कि स्नान करके शुद्ध हो जा, तो कितना अधिक इसे मानना चाहिये।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
1 Samuel 9:10तब शाऊल ने अपने सेवक से कहा, “तूने भला कहा है; हम चलें।” अतः वे उस नगर को चले जहाँ परमेश्वर का जन था।
1 Kings 20:23तब अराम के राजा के कर्मचारियों ने उससे कहा, “उन लोगों का देवता पहाड़ी देवता है, इस कारण वे हम पर प्रबल हुए; इसलिए हम उनसे चौरस भूमि पर लड़ें तो निश्चय हम उन पर प्रबल हो जाएँगे।
2 Kings 2:12और उसे एलीशा देखता और पुकारता रहा, “हाय मेरे पिता! हाय मेरे पिता! हाय इस्राएल के रथ और सवारों + 2:12 हाय इस्राएल के रथ और सवारों: ये कठिन शब्द सम्भवतः एलिय्याह के लिए कहे गए हैं जिसे एलीशा इस्राएल की सच्ची सुरक्षा, रथों और घुड़सवारों से अधिक उत्तम कहता है। अत: दुःख के कारण उसने कपड़े फाड़े। !” जब वह उसको फिर दिखाई न पड़ा, तब उसने अपने वस्त्र फाड़े और फाड़कर दो भागकर दिए।
2 Kings 5:10तब एलीशा ने एक दूत से उसके पास यह कहला भेजा + 5:10 एक दूत से उसके पास यह कहला भेजा: एलीशा ने उससे भेंट नहीं की, इसलिए नहीं कि वह कोढ़ी था। उसने एक दूत को भेजा क्योंकि नामान अपने आपको अत्यधिक महान समझता था। (2 राजा 5:11) और उसे झिड़की की आवश्यकता थी। , “तू जाकर यरदन में सात बार डुबकी मार, तब तेरा शरीर ज्यों का त्यों हो जाएगा, और तू शुद्ध होगा।”
2 Kings 8:9तब हजाएल भेंट के लिये दमिश्क की सब उत्तम-उत्तम वस्तुओं से चालीस ऊँट लदवाकर, उससे मिलने को चला, और उसके सम्मुख खड़ा होकर कहने लगा, “तेरे पुत्र अराम के राजा बेन्हदद ने मुझे तुझ से यह पूछने को भेजा है, ‘क्या मैं जो रोगी हूँ तो बचूँगा कि नहीं?’”
Job 32:8परन्तु मनुष्य में आत्मा तो है ही, 1 और सर्वशक्तिमान परमेश्वर अपनी दी हुई साँस से उन्हें समझने की शक्ति देता है। 1