2 पतरस 1:9
क्योंकि जिसमें ये बातें नहीं, वह अंधा है, और धुन्धला देखता है + 1:9 वह अंधा है, और धुन्धला देखता है: मतलब आँखें बन्द करना, जैसे वह एक जो स्पष्ट नहीं देख सकता और “पास दृष्टिवाला” हैं।, और अपने पूर्वकाली पापों से धुलकर शुद्ध होने को भूल बैठा है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Leviticus 13:55और उसके धोने के बाद याजक उसको देखे, और यदि व्याधि का न तो रंग बदला हो, और न व्याधि फैली हो, तो जानना कि वह अशुद्ध है; उसे आग में जलाना, क्योंकि चाहे वह व्याधि भीतर चाहे ऊपरी हो तो भी वह खा जानेवाली व्याधि है।
Luke 18:22यह सुन, “यीशु ने उससे कहा, तुझ में अब भी एक बात की घटी है, अपना सब कुछ बेचकर कंगालों को बाँट दे; और तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे हो ले।”
Romans 6:1तो हम क्या कहें? क्या हम पाप करते रहें कि अनुग्रह बहुत हो?
2 Corinthians 4:3परन्तु यदि हमारे सुसमाचार पर परदा पड़ा है, तो यह नाश होनेवालों ही के लिये पड़ा है।
Galatians 5:13हे भाइयों, तुम स्वतंत्र होने के लिये बुलाए गए हो + 5:13 स्वतंत्र होने के लिये बुलाए गए हो: पाप की दासत्व से स्वतंत्र, और महँगा और कष्टदायक संस्कार और रीति-रिवाजों की अधीनता से स्वतंत्र।; परन्तु ऐसा न हो, कि यह स्वतंत्रता शारीरिक कामों के लिये अवसर बने, वरन् प्रेम से एक दूसरे के दास बनो।
Titus 2:14जिसने अपने आपको हमारे लिये दे दिया, कि हमें हर प्रकार के अधर्म से छुड़ा ले, और शुद्ध करके अपने लिये एक ऐसी जाति बना ले जो भले-भले कामों में सरगर्म हो। (निर्ग. 19:5, व्यव. 4:20, व्यव. 7:6, व्यव. 14:2, भज. 72:14, भज. 130:8, यहे. 37:23)