2 शमूएल 13:14
परन्तु उसने उसकी न सुनी; और उससे बलवान होने के कारण उसके साथ कुकर्म करके उसे भ्रष्ट किया।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 34:2तब उस देश के प्रधान हिब्बी हमोर के पुत्र शेकेम ने उसे देखा, और उसे ले जाकर उसके साथ कुकर्म करके उसको भ्रष्ट कर डाला।
Judges 20:5तब गिबा के पुरुषों ने मुझ पर चढ़ाई की, और रात के समय घर को घेर के मुझे घात करना चाहा; और मेरी रखैल से इतना कुकर्म किया कि वह मर गई।
Esther 7:8जब राजा राजभवन की बारी से दाखमधु पीने के स्थान में लौट आया तब क्या देखा, कि हामान उसी चौकी पर जिस पर एस्तेर बैठी है झुक रहा है + 7:8 उसी चौकी पर जिस पर एस्तेर बैठी है झुक रहा है: यूनानियों और रोमियों के सदृश्य फारसी चौकियों पर आधा लेटकर भोजन करते थे। हामान अपनी विनती के लिये एस्तेर के चरणों में गिर पड़ा था; और राजा ने कहा, “क्या यह घर ही में मेरे सामने ही रानी से बरबस करना चाहता है?” राजा के मुँह से यह वचन निकला ही था, कि सेवकों ने हामान का मुँह ढाँप दिया।