2 Samuel 15:21
इत्तै ने राजा को उत्तर देकर कहा, “यहोवा के जीवन की शपथ, और मेरे प्रभु राजा के जीवन की शपथ, जिस किसी स्थान में मेरा प्रभु राजा रहेगा, चाहे मरने के लिये हो चाहे जीवित रहने के लिये, उसी स्थान में तेरा दास भी रहेगा।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
1 Samuel 20:3फिर दाऊद ने शपथ खाकर कहा, “तेरा पिता निश्चय जानता है कि तेरे अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर है; और वह सोचता होगा, कि योनातान इस बात को न जानने पाए, ऐसा न हो कि वह खेदित हो जाए। परन्तु यहोवा के जीवन की शपथ और तेरे जीवन की शपथ, निःसन्देह, मेरे और मृत्यु के बीच डग ही भर का अन्तर है।”
2 Kings 2:2एलिय्याह ने एलीशा से कहा, “ यहोवा मुझे बेतेल तक भेजता है + 2:2 यहोवा मुझे बेतेल तक भेजता है: एलिय्याह को बेतेल तक जाने का निर्देश था क्योंकि वहाँ भविष्यद्वक्ताओं की पाठशाला, थी जिससे कि उसके वचन, नहीं तो उसकी उपस्थिति उन्हें उसके चले जाने से पूर्व उन्हें शान्ति दे तथा प्रोत्साहित करे। इसलिए तू यहीं ठहरा रह।” एलीशा ने कहा, “यहोवा के और तेरे जीवन की शपथ मैं तुझे नहीं छोड़ने का;” इसलिए वे बेतेल को चले गए,
2 Kings 2:6फिर एलिय्याह ने उससे कहा, “यहोवा मुझे यरदन तक भेजता है, इसलिए तू यहीं ठहरा रह।” उसने कहा, “यहोवा के और तेरे जीवन की शपथ मैं तुझे नहीं छोड़ने का।” अतः वे दोनों आगे चले।
Proverbs 17:17मित्र सब समयों में प्रेम रखता है, 1 और विपत्ति के दिन भाई बन जाता है। 1
Matthew 8:19और एक शास्त्री ने पास आकर उससे कहा, “हे गुरु, जहाँ कहीं तू जाएगा, मैं तेरे पीछे-पीछे हो लूँगा।”
Acts 11:23वह वहाँ पहुँचकर, और परमेश्वर के अनुग्रह को देखकर आनन्दित हुआ; और सब को उपदेश दिया कि तन मन लगाकर प्रभु से लिपटे रहें।