2 शमूएल 2:6
इसलिए अब यहोवा तुम से कृपा और सच्चाई का बर्ताव करे; और मैं भी तुम्हारी इस भलाई का बदला तुम को दूँगा, क्योंकि तुम ने यह काम किया है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Joshua 2:14तब उन पुरुषों ने उससे कहा, “यदि तू हमारी यह बात किसी पर प्रगट न करे, तो तुम्हारे प्राण के बदले हमारा प्राण + 2:14 तुम्हारे प्राण के बदले हमारा प्राण: यह एक प्रकार की शपथ थी परमेश्वर को पुकारा गया कि यदि उन्होंने राहाब का जीवन सुरक्षित रखने की अपनी प्रतिज्ञा पूरी नहीं की तो परमेश्वर उन्हें मृत्यु दे। जाए; और जब यहोवा हमको यह देश देगा, तब हम तेरे साथ कृपा और सच्चाई से बर्ताव करेंगे।”
2 Samuel 9:3राजा ने पूछा, “क्या शाऊल के घराने में से कोई अब तक बचा है, जिसको मैं परमेश्वर की सी प्रीति दिखाऊँ?” सीबा ने राजा से कहा, “हाँ, योनातान का एक बेटा तो है, जो लँगड़ा है।”
2 Samuel 10:2तब दाऊद ने यह सोचा, “जैसे हानून के पिता नाहाश ने मुझ को प्रीति दिखाई थी, वैसे ही मैं भी हानून को प्रीति दिखाऊँगा + 10:2 प्रीति दिखाऊँगा: इतिहास में तो दाऊद के लिए नाहाश की दया की कहीं भी चर्चा नहीं है परन्तु शाऊल के घराने से नाहाश का बैर सम्भवतः शाऊल के विरोधी दाऊद को पक्ष प्रगट करने का कारण रहा होगा। ।” तब दाऊद ने अपने कई कर्मचारियों को उसके पास उसके पिता की मृत्यु के विषय शान्ति देने के लिये भेज दिया। और दाऊद के कर्मचारी अम्मोनियों के देश में आए।
Psalms 57:3परमेश्वर स्वर्ग से भेजकर मुझे बचा लेगा, 1 जब मेरा निगलनेवाला निन्दा कर रहा हो। (सेला) 1 परमेश्वर अपनी करुणा और सच्चाई प्रगट करेगा। 1
Matthew 5:7“धन्य हैं वे, जो दयावन्त हैं, 2 क्योंकि उन पर दया की जाएगी। 1
Matthew 10:16“देखो, मैं तुम्हें भेड़ों की तरह भेड़ियों के बीच में भेजता हूँ इसलिए साँपों की तरह बुद्धिमान और कबूतरों की तरह भोले बनो।