2 Samuel 21:22
ये ही चार + 21:22 ये ही चार: आवश्यक नहीं कि वे चारों भाई थे परन्तु वे चारों उन दानवों की जाती, रापाई से थे। गत में उस रापा से उत्पन्न हुए थे; और वे दाऊद और उसके जनों से मार डाले गए।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
21जब उसने इस्राएल को ललकारा, तब दाऊद के भाई शिमआह के पुत्र योनातान ने उसे मारा।
Cross References
Joshua 14:12इसलिए अब वह पहाड़ी मुझे दे जिसकी चर्चा यहोवा ने उस दिन की थी; तूने तो उस दिन सुना होगा कि उसमें अनाकवंशी रहते हैं, और बड़े-बड़े गढ़वाले नगर भी हैं; परन्तु क्या जाने सम्भव है कि यहोवा मेरे संग रहे, और उसके कहने के अनुसार मैं उन्हें उनके देश से निकाल दूँ।”
Psalms 60:12परमेश्वर की सहायता से हम वीरता दिखाएँगे, 1 क्योंकि हमारे शत्रुओं को वही रौंदेगा।
Psalms 118:15धर्मियों के तम्बुओं में जयजयकार और उद्धार की ध्वनि हो रही है, 1 यहोवा के दाहिने हाथ से पराक्रम का काम होता है, 1
Jeremiah 9:23यहोवा यह कहता है, “बुद्धिमान अपनी बुद्धि पर घमण्ड न करे, न वीर अपनी वीरता पर, न धनी अपने धन पर घमण्ड करे;
Romans 8:37परन्तु इन सब बातों में हम उसके द्वारा जिसने हम से प्रेम किया है, विजेता से भी बढ़कर हैं।