2 शमूएल 3:8
ईशबोशेत की बातों के कारण अब्नेर अति क्रोधित होकर कहने लगा, “क्या मैं यहूदा के कुत्ते का सिर हूँ? आज तक मैं तेरे पिता शाऊल के घराने और उसके भाइयों और मित्रों को प्रीति दिखाता आया हूँ, और तुझे दाऊद के हाथ पड़ने नहीं दिया; फिर तू अब मुझ पर उस स्त्री के विषय में दोष लगाता है?
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
1 Samuel 15:28तब शमूएल ने उससे कहा, “आज यहोवा ने इस्राएल के राज्य को फाड़कर तुझ से छीन लिया, और तेरे एक पड़ोसी को जो तुझ से अच्छा है दे दिया है।
1 Samuel 24:14इस्राएल का राजा किसका पीछा करने को निकला है? और किसके पीछे पड़ा है? एक मरे कुत्ते के पीछे! एक पिस्सू के पीछे!
2 Samuel 3:18अब वैसा ही करो; क्योंकि यहोवा ने दाऊद के विषय में यह कहा है, ‘अपने दास दाऊद के द्वारा मैं अपनी प्रजा इस्राएल को पलिश्तियों, वरन् उनके सब शत्रुओं के हाथ से छुड़ाऊँगा।’”
2 Samuel 9:8उसने दण्डवत् करके कहा, “तेरा दास क्या है, कि तू मुझे ऐसे मरे कुत्ते की ओर दृष्टि करे + 9:8 ऐसे मरे कुत्ते की ओर दृष्टि करे: मपीबोशेत की अभिव्यक्ति में जो दीनता है वह दर्दनाक है। यह कुछ तो असहाय लँगड़ेपन के कारण थी और कुछ उसके जीवन के दुर्भाग्य के कारण। ?”
2 Kings 8:13हजाएल ने कहा, “तेरा दास जो कुत्ते सरीखा है, वह क्या है कि ऐसा बड़ा काम करे?” एलीशा ने कहा, “यहोवा ने मुझ पर यह प्रगट किया है कि तू अराम का राजा हो जाएगा।”
Psalms 76:10निश्चय मनुष्य की जलजलाहट तेरी स्तुति का कारण हो जाएगी, 1 और जो जलजलाहट रह जाए, उसको तू रोकेगा। 1