Acts 13:11
अब देख, प्रभु का हाथ तुझ पर पड़ा है; और तू कुछ समय तक अंधा रहेगा और सूर्य को न देखेगा।” तब तुरन्त धुंधलापन और अंधेरा उस पर छा गया, और वह इधर-उधर टटोलने लगा ताकि कोई उसका हाथ पकड़कर ले चले।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 9:3तो सुन, तेरे जो घोड़े, गदहे, ऊँट, गाय-बैल, भेड़-बकरी आदि पशु मैदान में हैं, उन पर यहोवा का हाथ ऐसा पड़ेगा कि बहुत भारी मरी होगी।
1 Samuel 5:9जब वे उसको घुमाकर वहाँ पहुँचे, तो यूँ हुआ कि यहोवा का हाथ उस नगर के विरुद्ध ऐसा उठा कि उसमें अत्यन्त बड़ी हलचल मच गई; और उसने छोटे से बड़े तक उस नगर के सब लोगों को मारा, और उनके गिलटियाँ निकलने लगीं।
2 Kings 6:8अराम का राजा इस्राएल से युद्ध कर रहा था, और सम्मति करके अपने कर्मचारियों से कहा, “अमुक स्थान पर मेरी छावनी होगी।”
Psalms 32:4क्योंकि रात-दिन मैं तेरे हाथ के नीचे दबा रहा; 1 और मेरी तरावट धूपकाल की सी झुर्राहट 1 बनती गई। (सेला) 1
Psalms 39:10तूने जो विपत्ति मुझ पर डाली है 1 उसे मुझसे दूर कर दे, 1 क्योंकि मैं तो तेरे हाथ की मार से 1 भस्म हुआ जाता हूँ। 1
John 9:39तब यीशु ने कहा, “मैं इस जगत में न्याय के लिये आया हूँ, ताकि जो नहीं देखते वे देखें, और जो देखते हैं वे अंधे हो जाएँ।”