Acts 16:17
वह पौलुस के और हमारे पीछे आकर चिल्लाने लगी, “ये मनुष्य परमप्रधान परमेश्वर के दास हैं, जो हमें उद्धार के मार्ग की कथा सुनाते हैं।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Psalms 57:2मैं परमप्रधान परमेश्वर को पुकारूँगा, 1 परमेश्वर को जो मेरे लिये सब कुछ सिद्ध करता है। 1
Daniel 3:26फिर नबूकदनेस्सर उस धधकते हुए भट्ठे के द्वार के पास जाकर कहने लगा, “हे शद्रक, मेशक और अबेदनगो, हे परमप्रधान परमेश्वर के दासों + 3:26 हे परमप्रधान परमेश्वर के दासों: उन यहूदी युवाओं ने परमेश्वर के सेवक होने का अंगीकार किया था और अब राजा स्वयं देखता है कि उन्हें वैसी ही मान्यता प्रदान की गई है। “परमप्रधान परमेश्वर” इस तथ्य को प्रगट करता है कि नबूकदनेस्सर भी परमेश्वर को सब देवताओं पर प्रधान मानता है।, निकलकर यहाँ आओ!” यह सुनकर शद्रक, मेशक और अबेदनगो आग के बीच से निकल आए।
Daniel 4:2मुझे यह अच्छा लगा, कि परमप्रधान परमेश्वर ने मुझे जो-जो चिन्ह और चमत्कार दिखाए हैं, उनको प्रगट करूँ। (भज. 66:16)
Daniel 5:21वह मनुष्यों में से निकाला गया, और उसका मन पशुओं का सा, और उसका निवास जंगली गदहों के बीच हो गया; वह बैलों के समान घास चरता, और उसका शरीर आकाश की ओस से भीगा करता था, जब तक कि उसने जान न लिया कि परमप्रधान परमेश्वर मनुष्यों के राज्य में प्रभुता करता है और जिसे चाहता उसी को उस पर अधिकारी ठहराता है।
Daniel 6:20जब राजा माँद के निकट आया, तब शोकभरी वाणी से चिल्लाने लगा और दानिय्येल से कहा, “हे दानिय्येल, हे जीविते परमेश्वर के दास, क्या तेरा परमेश्वर जिसकी तू नित्य उपासना करता है, तुझे सिंहों से बचा सका है?”
Micah 6:6“मैं क्या लेकर यहोवा के सम्मुख आऊँ, और ऊपर रहनेवाले परमेश्वर के सामने झुकूँ? क्या मैं होमबलि के लिये एक-एक वर्ष के बछड़े लेकर उसके सम्मुख आऊँ?