Acts 8:9
इससे पहले उस नगर में शमौन + 8:9 शमौन: वह जादूगर की कला जानता था, अतः उसका नाम शमौन जादूगर था। नामक एक मनुष्य था, जो जादू-टोना करके सामरिया के लोगों को चकित करता और अपने आपको एक बड़ा पुरुष बताता था।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
8और उस नगर में बड़ा आनन्द छा गया। 1 शमौन जादूगर
Cross References
Exodus 7:22तब मिस्र के जादूगरों ने भी अपने तंत्र-मंत्रों से वैसा ही किया; तो भी फ़िरौन का मन हठीला हो गया, और यहोवा के कहने के अनुसार उसने मूसा और हारून की न मानी।
Exodus 9:11उन फोड़ों के कारण जादूगर मूसा के सामने खड़े न रह सके, क्योंकि वे फोड़े जैसे सब मिस्रियों के वैसे ही जादूगरों के भी निकले थे।
Deuteronomy 18:10तुझ में कोई ऐसा न हो जो अपने बेटे या बेटी को आग में होम करके चढ़ानेवाला, या भावी कहनेवाला, या शुभ-अशुभ मुहूर्त्तों का माननेवाला, या टोन्हा, या तांत्रिक,
Acts 5:36क्योंकि इन दिनों से पहले थियूदास यह कहता हुआ उठा, कि मैं भी कुछ हूँ; और कोई चार सौ मनुष्य उसके साथ हो लिए, परन्तु वह मारा गया; और जितने लोग उसे मानते थे, सब तितर-बितर हुए और मिट गए।
Acts 13:6और उस सारे टापू में से होते हुए, पाफुस तक पहुँचे। वहाँ उन्हें बार-यीशु + 13:6 बार-यीशु: “बार” अरामी भाषा का शब्द है और इसका अर्थ है “पुत्र”, यीशु। नामक एक जादूगर मिला, जो यहूदी और झूठा भविष्यद्वक्ता था।
Acts 19:18और जिन्होंने विश्वास किया था, उनमें से बहुतों ने आकर अपने-अपने बुरे कामों को मान लिया और प्रगट किया।