Daniel 10:17
इसलिए प्रभु का दास, अपने प्रभु के साथ कैसे बातें कर सकता है? क्योंकि मेरी देह में न तो कुछ बल रहा, और न कुछ साँस ही रह गई + 10:17 न कुछ साँस ही रह गई: अर्थात् वह पूर्णतः अभिभूत होकर धराशायी था। वह परमेश्वर के पास से आनेवाले के समक्ष बोलने योग्य न था।।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
18तब मनुष्य के समान किसी ने मुझे छूकर फिर मेरा हियाव बन्धाया।
Cross References
Genesis 32:20और यह भी कहना, “तेरा दास याकूब हमारे पीछे-पीछे आ रहा है।” क्योंकि उसने यह सोचा कि यह भेंट जो मेरे आगे-आगे जाती है, इसके द्वारा मैं उसके क्रोध को शान्त करके तब उसका दर्शन करूँगा; हो सकता है वह मुझसे प्रसन्न हो जाए।
Exodus 33:20फिर उसने कहा, “तू मेरे मुख का दर्शन नहीं कर सकता; क्योंकि मनुष्य मेरे मुख का दर्शन करके जीवित नहीं रह सकता।”
Judges 13:21परन्तु यहोवा के दूत ने मानोह और उसकी पत्नी को फिर कभी दर्शन न दिया। तब मानोह ने जान लिया कि वह यहोवा का दूत था।
Matthew 22:43उसने उनसे पूछा, “तो दाऊद आत्मा में होकर उसे प्रभु क्यों कहता है?
John 1:18परमेश्वर को किसी ने कभी नहीं देखा + 1:18 परमेश्वर को किसी ने कभी नहीं देखा: यह घोषणा सम्भवतः किसी भी पिछले वितरण से ऊपर यीशु के रहस्योद्घाटन की श्रेष्ठता दिखाने के लिए की गई है, एकलौता पुत्र जो पिता की गोद में हैं, उसी ने उसे प्रगट किया। 1 यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले की गवाही