Daniel 11:7
“फिर उसकी जड़ों में से एक डाल उत्पन्न होकर उसके स्थान में बढ़ेगी; वह सेना समेत उत्तर के राजा के गढ़ में प्रवेश करेगा, और उनसे युद्ध करके प्रबल होगा।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Psalms 49:10क्योंकि देखने में आता है कि बुद्धिमान भी मरते हैं, 1 और मूर्ख और पशु सरीखे मनुष्य भी दोनों नाश होते हैं, 1 और अपनी सम्पत्ति दूसरों के लिये छोड़ जाते हैं। 1
Psalms 109:8उसके दिन थोड़े हों, 1 और उसके पद को दूसरा ले! (प्रेरि. 1:20) 1
Isaiah 11:1तब यिशै + 11:1 यिशै: दाऊद का पिता अर्थात् जिसकी चर्चा की जा रही है वह यिशै के कुटुम्ब या दाऊद के वंश का है। के ठूँठ में से एक डाली फूट निकलेगी और उसकी जड़ में से एक शाखा निकलकर फलवन्त होगी। (प्रेरि. 13:23, यिर्म. 23:5, प्रका. 22:16)
Ezekiel 17:18क्योंकि उसने शपथ को तुच्छ जाना, और वाचा को तोड़ा; देखो, उसने वचन देने पर भी ऐसे-ऐसे काम किए हैं, इसलिए वह बचने न पाएगा।
Daniel 11:38वह अपने राजपद पर स्थिर रहकर दृढ़ गढ़ों ही के देवता का सम्मान करेगा, एक ऐसे देवता का जिसे उसके पूर्वज भी न जानते थे, वह सोना, चाँदी, मणि और मनभावनी वस्तुएँ चढ़ाकर उसका सम्मान करेगा।
Luke 12:20परन्तु परमेश्वर ने उससे कहा, ‘हे मूर्ख! इसी रात तेरा प्राण तुझ से ले लिया जाएगा; तब जो कुछ तूने इकट्ठा किया है, वह किसका होगा?’