Daniel 4:32
और तू मनुष्यों के बीच में से निकाला जाएगा, और मैदान के पशुओं के संग रहेगा; और बैलों के समान घास चरेगा और सात काल तुझ पर बीतेंगे, जब तक कि तू न जान ले कि परमप्रधान, मनुष्यों के राज्य में प्रभुता करता है और जिसे चाहे वह उसे दे देता है।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 8:10उसने कहा, “कल।” उसने कहा, “तेरे वचन के अनुसार होगा, जिससे तुझे यह ज्ञात हो जाए कि हमारे परमेश्वर यहोवा के तुल्य कोई दूसरा नहीं है।
Exodus 9:29मूसा ने उससे कहा, “नगर से निकलते ही मैं यहोवा की ओर हाथ फैलाऊँगा, तब बादल का गरजना बन्द हो जाएगा, और ओले फिर न गिरेंगे, इससे तू जान लेगा कि पृथ्वी यहोवा ही की है + 9:29 पृथ्वी यहोवा ही की है: इस घोषणा का सीधा सम्बंध मिस्र के अंधविश्वास से है।।
Job 9:12देखो, जब वह छीनने लगे, तब उसको कौन रोकेगा + 9:12 जब वह छीनने लगे, तब उसको कौन रोकेगा: अर्थ स्पष्ट है। परमेश्वर हमारी सम्पदा को ले लेने का अधिकार रखता है। जब वह हम से कुछ लेता है तो वह वही लेता है, जो उसका ही है।? 1 कौन उससे कह सकता है कि तू यह क्या करता है? 1
Job 30:5वे मनुष्यों के बीच में से निकाले जाते हैं, 1 उनके पीछे ऐसी पुकार होती है, जैसी चोर के पीछे। 1
Psalms 115:3हमारा परमेश्वर तो स्वर्ग में हैं; 1 उसने जो चाहा वही किया है। 1
Proverbs 8:15मेरे ही द्वारा राजा राज्य करते हैं, 1 और अधिकारी धर्म से शासन करते हैं; (रोम. 13:1) 1