Daniel 8:27
तब मुझ दानिय्येल का बल जाता रहा, और मैं कुछ दिन तक बीमार पड़ा रहा; तब मैं उठकर राजा का काम-काज फिर करने लगा; परन्तु जो कुछ मैंने देखा था उससे मैं चकित रहा, क्योंकि उसका कोई समझानेवाला न था।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Daniel 2:48तब राजा ने दानिय्येल का पद बड़ा किया + 2:48 तब राजा ने दानिय्येल का पद बड़ा किया: अर्थात् राजा ने उसे सम्मानित पद दिया कि वह एक महान व्यक्ति कहलाए। वह परमेश्वर के अनुग्रह ही से बड़ा हुआ था। परमेश्वर ने उस पर असाधारण अनुग्रह प्रगट किया।, और उसको बहुत से बड़े-बड़े दान दिए; और यह आज्ञा दी कि वह बाबेल के सारे प्रान्त पर हाकिम और बाबेल के सब पंडितों पर मुख्य प्रधान बने।
Daniel 6:2और उनके ऊपर उसने तीन अध्यक्ष, जिनमें से दानिय्येल एक था, इसलिए ठहराए, कि वे उन अधिपतियों से लेखा लिया करें, और इस रीति राजा की कुछ हानि न होने पाए।
Daniel 8:2जब मैं एलाम नामक प्रान्त में, शूशन नाम राजगढ़ में रहता था, तब मैंने दर्शन में देखा कि मैं ऊलै नदी के किनारे पर हूँ।
Daniel 10:8तब मैं अकेला रहकर यह अद्भुत दर्शन देखता रहा, इससे मेरा बल जाता रहा; मैं भयातुर हो गया, और मुझ में कुछ भी बल न रहा।
Habakkuk 3:16यह सब सुनते ही मेरा कलेजा + 3:16 यह सब सुनते ही मेरा कलेजा: अर्थात् सम्पूर्ण आन्तरिक मनुष्यत्व शरीर और मानसिक स्थिति, सब शक्तियाँ काँप उठी। काँप उठा, 1 मेरे होंठ थरथराने लगे; 1 मेरी हड्डियाँ सड़ने लगीं, और मैं खड़े-खड़े काँपने लगा। 1 मैं शान्ति से उस दिन की बाट जोहता रहूँगा 1 जब दल बाँधकर प्रजा चढ़ाई करे। 1