Daniel 9:16
हे प्रभु, हमारे पापों और हमारे पूर्वजों के अधर्म के कामों के कारण यरूशलेम की और तेरी प्रजा की, और हमारे आस-पास के सब लोगों की ओर से नामधराई हो रही है; तो भी तू अपने सब धार्मिकता के कामों के कारण अपना क्रोध और जलजलाहट अपने नगर यरूशलेम पर से उतार दे, जो तेरे पवित्र पर्वत पर बसा है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Leviticus 26:39और तुम में से जो बचे रहेंगे वे अपने शत्रुओं के देशों में अपने अधर्म के कारण गल जाएँगे; और अपने पुरखाओं के अधर्म के कामों के कारण भी वे उन्हीं के समान गल जाएँगे।
1 Kings 9:7तो मैं इस्राएल को इस देश में से जो मैंने उनको दिया है, काट डालूँगा और इस भवन को जो मैंने अपने नाम के लिये पवित्र किया है, अपनी दृष्टि से उतार दूँगा; और सब देशों के लोगों में इस्राएल की उपमा दी जाएगी और उसका दृष्टान्त चलेगा।
Psalms 31:1हे यहोवा, मैं तुझ में शरण लेता हूँ; 1 मुझे कभी लज्जित होना न पड़े; 1 तू अपने धर्मी होने के कारण मुझे छुड़ा ले! 1
Psalms 71:2तू तो धर्मी है, मुझे छुड़ा और मेरा उद्धार कर; 1 मेरी ओर कान लगा, और मेरा उद्धार कर। 1
Psalms 87:1उसकी नींव पवित्र पर्वतों में है; 1
Psalms 106:6हमने तो अपने पुरखाओं के समान पाप किया है + 106:6 अपने पुरखाओं के समान पाप किया है: हमने उनके ही सदृश्य पाप किया है। हमने उनका उदाहरण अनुसरण किया है।; 1 हमने कुटिलता की, हमने दुष्टता की है! 1