Daniel 9:7
हे प्रभु, तू धर्मी है, परन्तु हम लोगों को आज के दिन लज्जित होना पड़ता है, अर्थात् यरूशलेम के निवासी आदि सब यहूदी, क्या समीप क्या दूर के सब इस्राएली लोग जिन्हें तूने उस विश्वासघात के कारण जो उन्होंने तेरे साथ किया था, देश-देश में तितर-बितर कर दिया है, उन सभी को लज्जित होना पड़ता है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Leviticus 26:33और मैं तुम को जाति-जाति के बीच तितर-बितर करूँगा, और तुम्हारे पीछे-पीछे तलवार खींचे रहूँगा; और तुम्हारा देश सुना हो जाएगा, और तुम्हारे नगर उजाड़ हो जाएँगे।
Deuteronomy 32:4“ वह चट्टान है, उसका काम खरा है + 32:4 वह चट्टान है, उसका काम खरा है: परमेश्वर के वे गुण जिन्हें लागू करने का प्रयास मूसा कर रहा था अपरिवर्तनीयता एवं अभेद्यता।; 1 और उसकी सारी गति न्याय की है। 1 वह सच्चा परमेश्वर है, उसमें कुटिलता नहीं, 1 वह धर्मी और सीधा है। (रोम. 9:14) 1
Ezra 9:6“हे मेरे परमेश्वर! मुझे तेरी ओर अपना मुँह उठाते लज्जा आती है, और हे मेरे परमेश्वर! मेरा मुँह काला है; क्योंकि हम लोगों के अधर्म के काम हमारे सिर पर बढ़ गए हैं, और हमारा दोष बढ़ते-बढ़ते आकाश तक पहुँचा है। (दानि. 9:7,8)
Ezra 9:15हे इस्राएल के परमेश्वर यहोवा! तू धर्मी है, हम बचकर मुक्त हुए हैं जैसे कि आज वर्तमान है। देख, हम तेरे सामने दोषी हैं, इस कारण कोई तेरे सामने खड़ा नहीं रह सकता।”
Psalms 44:15दिन भर हमें तिरस्कार सहना पड़ता है + 44:15 दिन भर हमें तिरस्कार सहना पड़ता है: मेरे अपमान का बोध एवं प्रमाण सदैव मेरे साथ रहता है। , 1 और कलंक लगाने 1 और निन्दा करनेवाले के बोल से, 1
Psalms 51:14हे परमेश्वर, हे मेरे उद्धारकर्ता परमेश्वर, 1 मुझे हत्या के अपराध से छुड़ा ले, 1 तब मैं तेरी धार्मिकता का जयजयकार करने पाऊँगा। 1