व्यवस्थाविवरण 13:1
“यदि तेरे बीच कोई भविष्यद्वक्ता या स्वप्न देखनेवाला + 13:1 भविष्यद्वक्ता या स्वप्न देखनेवाला: भविष्यद्वक्ता दर्शन या सीधा मौखिक सम्पर्क द्वारा सन्देश प्राप्त करता है। स्वप्न देखनेवाला: स्वप्न के द्वारा। प्रगट होकर तुझे कोई चिन्ह या चमत्कार दिखाए, (मत्ती 24:24, मर. 13:22)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
If there arise among you a prophet, or a dreamer of dreams, and giveth thee a sign or a wonder,
In Context
Cross References
Deuteronomy 4:2जो आज्ञा मैं तुम को सुनाता हूँ उसमें न तो कुछ बढ़ाना, और न कुछ घटाना; तुम्हारे परमेश्वर यहोवा की जो-जो आज्ञा मैं तुम्हें सुनाता हूँ उन्हें तुम मानना (प्रका. 22:18)
1 Kings 13:18उसने कहा, “जैसा तू नबी है वैसा ही मैं भी नबी हूँ; और मुझसे एक दूत ने यहोवा से वचन पाकर कहा, कि उस पुरुष को अपने संग अपने घर लौटा ले आ, कि वह रोटी खाए, और पानी पीए।” यह उसने उससे झूठ कहा।
Proverbs 30:6उसके वचनों में कुछ मत बढ़ा, 1 ऐसा न हो कि वह तुझे डाँटे और तू झूठा ठहरे। 1
Jeremiah 6:13“क्योंकि उनमें छोटे से लेकर बड़े तक सब के सब लालची हैं + 6:13 सब के सब लालची हैं: यथार्थ में सब ने लाभ उठाया हैं। सांसारिक लाभ उठाने की मानसिकता से स्वर्ग का लाभ नहीं मिलता है। ; और क्या भविष्यद्वक्ता क्या याजक सब के सब छल से काम करते हैं।
Jeremiah 23:25मैंने इन भविष्यद्वक्ताओं की बातें भी सुनीं हैं जो मेरे नाम से यह कहकर झूठी भविष्यद्वाणी करते हैं, ‘मैंने स्वप्न देखा है, स्वप्न!’
Jeremiah 29:8क्योंकि इस्राएल का परमेश्वर, सेनाओं का यहोवा तुम से यह कहता है कि तुम्हारे जो भविष्यद्वक्ता और भावी कहनेवाले तुम्हारे बीच में हैं, वे तुम को बहकाने न पाएँ, और जो स्वप्न वे तुम्हारे निमित्त देखते हैं उनकी ओर कान मत लगाओ,