व्यवस्थाविवरण 16:7
तब उसका माँस उसी स्थान में जिसे तेरा परमेश्वर यहोवा चुन ले भूनकर खाना; फिर सवेरे को उठकर अपने-अपने डेरे को लौट जाना।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 12:9उसको सिर, पैर, और अंतड़ियाँ समेत आग में भूनकर खाना, कच्चा या जल में कुछ भी पकाकर न खाना।
Deuteronomy 16:2इसलिए जो स्थान यहोवा अपने नाम का निवास ठहराने को चुन लेगा, वहीं अपने परमेश्वर यहोवा के लिये भेड़-बकरियों और गाय-बैल फसह करके बलि करना + 16:2 फसह करके बलि करना: फसह का त्यौहार जो सात दिन का होता था उसमें उचित बलि चढ़ाई जाए। ।
2 Kings 23:23राजा योशिय्याह के राज्य के अठारहवें वर्ष में यहोवा के लिये यरूशलेम में यह फसह माना गया।
Psalms 22:14मैं जल के समान बह गया + 22:14 मैं जल के समान बह गया: कहने का अर्थ है कि उसकी सम्पूर्ण शक्ति समाप्त हो गई। , 1 और मेरी सब हड्डियों के जोड़ उखड़ गए: 1 मेरा हृदय मोम हो गया, 1 वह मेरी देह के भीतर पिघल गया। 1
John 2:23जब वह यरूशलेम में फसह के समय, पर्व में था, तो बहुतों ने उन चिन्हों को जो वह दिखाता था देखकर उसके नाम पर विश्वास किया।