Exodus 14:21
तब मूसा ने अपना हाथ समुद्र के ऊपर बढ़ाया; और यहोवा ने रात भर प्रचण्ड पुरवाई चलाई, और समुद्र को दो भाग करके जल ऐसा हटा दिया, जिससे कि उसके बीच सूखी भूमि हो गई।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 14:16और तू अपनी लाठी उठाकर अपना हाथ समुद्र के ऊपर बढ़ा, और वह दो भाग हो जाएगा; तब इस्राएली समुद्र के बीच होकर स्थल ही स्थल पर चले जाएँगे।
Joshua 2:10क्योंकि हमने सुना है कि यहोवा ने तुम्हारे मिस्र से निकलने के समय तुम्हारे सामने लाल समुद्र का जल सूखा दिया। और तुम लोगों ने सीहोन और ओग नामक यरदन पार रहनेवाले एमोरियों के दोनों राजाओं का सत्यानाश कर डाला है।
Joshua 4:23क्योंकि जैसे तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने लाल समुद्र को हमारे पार हो जाने तक हमारे सामने से हटाकर सूखा रखा था, वैसे ही उसने यरदन का भी जल तुम्हारे पार हो जाने तक तुम्हारे सामने से हटाकर सूखा रखा;
Job 26:12वह अपने बल से समुद्र को शान्त, 1 और अपनी बुद्धि से रहब को छेद देता है। 1
Psalms 66:6उसने समुद्र को सूखी भूमि कर डाला; 1 वे महानद में से पाँव-पाँव पार उतरे। 1 वहाँ हम उसके कारण आनन्दित हुए, 1
Psalms 78:13उसने समुद्र को दो भाग करके उन्हें पार कर दिया, 1 और जल को ढेर के समान खड़ा कर दिया। 1