निर्गमन 19:18
और यहोवा जो आग में होकर सीनै पर्वत पर उतरा था, इस कारण समस्त पर्वत धुएँ से भर गया; और उसका धुआँ भट्ठे का सा उठ रहा था, और समस्त पर्वत बहुत काँप रहा था।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
17तब मूसा लोगों को परमेश्वर से भेंट करने के लिये छावनी से निकाल ले गया; और वे पर्वत के नीचे खड़े हुए।
Cross References
Genesis 15:17और ऐसा हुआ कि जब सूर्य अस्त हो गया + 15:17 जब सूर्य अस्त हो गया: दिन ढल गया और वाचा औपचारिक रूप से अब पूरी हुई। अब्राम परमेश्वर की प्रतिज्ञा पर विश्वास करने की चरम पर था। वह विश्वास का पिता होने की स्थिति पर पहुँच गया। और घोर अंधकार छा गया, तब एक अँगीठी जिसमें से धुआँ उठता था और एक जलती हुई मशाल दिखाई दी जो उन टुकड़ों के बीच में से होकर निकल गई।
Exodus 3:2और परमेश्वर के दूत + 3:2 परमेश्वर के दूत: मूसा ने जो देखा वह झाड़ी में आग की लौ थी, और उसे उसमें परमेश्वर की उपस्थिति का बोध हुआ। ने एक कँटीली झाड़ी के बीच आग की लौ में उसको दर्शन दिया; और उसने दृष्टि उठाकर देखा कि झाड़ी जल रही है, पर भस्म नहीं होती। (मर. 12:26, लूका 20:37)
Exodus 20:18और सब लोग गरजने और बिजली और नरसिंगे के शब्द सुनते, और धुआँ उठते हुए पर्वत को देखते रहे, और देखके, काँपकर दूर खड़े हो गए;
Deuteronomy 4:11तब तुम समीप जाकर उस पर्वत के नीचे खड़े हुए, और वह पहाड़ आग से धधक रहा था, और उसकी लौ आकाश तक पहुँचती थी, और उसके चारों ओर अंधियारा और बादल, और घोर अंधकार छाया हुआ था। (इब्रा. 12:18,19)
Deuteronomy 5:22यही वचन यहोवा ने उस पर्वत पर आग, और बादल, और घोर अंधकार के बीच में से तुम्हारी सारी मण्डली से पुकारकर कहा; और इससे अधिक और कुछ न कहा + 5:22 इससे अधिक और कुछ न कहा: अब परमेश्वर ने अपनी भयानक वाणी में उनसे सीधा वार्तालाप नहीं किया, उसने अपने सब आदेश उन्हें मूसा के माध्यम से दिए।। और उन्हें उसने पत्थर की दो पटियाओं पर लिखकर मुझे दे दिया। 1 परमेश्वर के तेज से लोगों का भयभीत होना
Judges 5:5यहोवा के प्रताप से पहाड़, 1 इस्राएल के परमेश्वर 1 यहोवा के प्रताप से वह सीनै पिघलकर बहने लगा। 1