निर्गमन 2:22
और उसके एक पुत्र उत्पन्न हुआ, तब मूसा ने यह कहकर, “मैं अन्य देश में परदेशी हूँ,” उसका नाम गेर्शोम रखा। (प्रेरि. 7:29, प्रेरि. 7:6)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
21और मूसा उस पुरुष के साथ रहने को प्रसन्न हुआ; उसने उसे अपनी बेटी सिप्पोरा को ब्याह दिया।
Cross References
Exodus 4:20तब मूसा अपनी पत्नी और बेटों को गदहे पर चढ़ाकर मिस्र देश की ओर परमेश्वर की उस लाठी + 4:20 परमेश्वर की उस लाठी: मूसा की लाठी आश्चर्यकर्मों द्वारा पवित्र ठहरी और वह परमेश्वर की लाठी बन गई। (निर्ग. 4:2) को हाथ में लिये हुए लौटा।
Exodus 22:21“तुम परदेशी को न सताना और न उस पर अंधेर करना क्योंकि मिस्र देश में तुम भी परदेशी थे।
1 Chronicles 23:14परन्तु परमेश्वर के भक्त मूसा के पुत्रों के नाम लेवी के गोत्र के बीच गिने गए।
Psalms 39:12“हे यहोवा, मेरी प्रार्थना सुन, और मेरी दुहाई पर कान लगा; 1 मेरा रोना सुनकर शान्त न रह! 1 क्योंकि मैं तेरे संग एक परदेशी यात्री के समान रहता हूँ, 1 और अपने सब पुरखाओं के समान परदेशी हूँ। (इब्रा. 11:13) 1
Acts 7:29यह बात सुनकर, मूसा भागा और मिद्यान देश में परदेशी होकर रहने लगा: और वहाँ उसके दो पुत्र उत्पन्न हुए। (निर्ग. 2:15-22, निर्ग. 18:3,4)