Exodus 2:6
तब उसने उसे खोलकर देखा कि एक रोता हुआ बालक है; तब उसे तरस आया + 2:6 उसे तरस आया: उसकी भावनाओं का ज़िक्र करने का विशेष कारण है, क्योंकि इसी के कारण उस राजकुमारी ने अपने पिता की आज्ञा के बावजूद उस बालक को बचाया और उसे गोद लिया। और उसने कहा, “यह तो किसी इब्री का बालक होगा।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 1:22तब फ़िरौन ने अपनी सारी प्रजा के लोगों को आज्ञा दी, “इब्रियों के जितने बेटे उत्पन्न हों उन सभी को तुम नील नदी में डाल देना, और सब बेटियों को जीवित रख छोड़ना।” (प्रेरि. 7:19)
Nehemiah 1:11हे प्रभु विनती यह है, कि तू अपने दास की प्रार्थना पर, और अपने उन दासों की प्रार्थना पर, जो तेरे नाम का भय मानना चाहते हैं, कान लगा, और आज अपने दास का काम सफल कर, और उस पुरुष को उस पर दयालु कर।” मैं तो राजा का पियाऊ था।
Proverbs 21:1राजा का मन जल की धाराओं के समान यहोवा के हाथ में रहता है, 1 जिधर वह चाहता उधर उसको मोड़ देता है। 1
1 Peter 3:8अतः सब के सब एक मन और दयालु और भाईचारे के प्रेम रखनेवाले, और करुणामय, और नम्र बनो।