निर्गमन 22:31
“तुम मेरे लिये पवित्र मनुष्य बनना; इस कारण जो पशु मैदान में फाड़ा हुआ पड़ा मिले उसका माँस न खाना, उसको कुत्तों के आगे फेंक देना।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Leviticus 11:44क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ; इस कारण अपने को शुद्ध करके पवित्र बने रहो, क्योंकि मैं पवित्र हूँ + 11:44 पवित्र बने रहो, क्योंकि मैं पवित्र हूँ: पृथक्करण को बनाए रखने का आधार इब्रानियों के लिये यहोवा की विशेष प्रजा होने का आह्वान था कि उन्हें उस वाचा का स्मरण करवाया जाए जो उन्हें संसार की अन्यजातियों से अलग करती थी। । इसलिए तुम किसी प्रकार के रेंगनेवाले जन्तु के द्वारा जो पृथ्वी पर चलता है अपने आपको अशुद्ध न करना। (1 पत. 1:16)
Leviticus 19:2“इस्राएलियों की सारी मण्डली से कह कि तुम पवित्र बने रहो; क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा पवित्र हूँ।
Leviticus 22:8जो जानवर आप से मरा हो या पशु से फाड़ा गया हो उसे खाकर वह अपने आपको अशुद्ध न करे; मैं यहोवा हूँ।
Ezekiel 4:14तब मैंने कहा, “हाय, यहोवा परमेश्वर देख, मेरा मन कभी अशुद्ध नहीं हुआ, और न मैंने बचपन से लेकर अब तक अपनी मृत्यु से मरे हुए व फाड़े हुए पशु का माँस खाया, और न किसी प्रकार का घिनौना माँस + 4:14 घिनौना माँस: जो माँस पुराना होकर अशुद्ध हो गया। मेरे मुँह में कभी गया है।” (प्रेरि. 10:14)
Acts 10:14परन्तु पतरस ने कहा, “नहीं प्रभु, कदापि नहीं; क्योंकि मैंने कभी कोई अपवित्र या अशुद्ध वस्तु नहीं खाई है।” (लैव्य. 11:1-47, यहे. 4:14)
1 Peter 1:15पर जैसा तुम्हारा बुलानेवाला पवित्र है, वैसे ही तुम भी अपने सारे चाल-चलन में पवित्र बनो।