निर्गमन 28:1
“फिर तू इस्राएलियों में से अपने भाई हारून, और नादाब, अबीहू + 28:1 नादाब, अबीहू: हारून के दो बड़े बेटे अपने पिता और सत्तर प्राचीनों के साथ थे जब वे पहाड़ी पर कुछ दूर तक मूसा के साथ गए।, एलीआजर और ईतामार नामक उसके पुत्रों को अपने समीप ले आना कि वे मेरे लिये याजक का काम करें।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
2और तू अपने भाई हारून के लिये वैभव और शोभा के निमित्त पवित्र वस्त्र बनवाना।
Cross References
Exodus 6:23हारून ने अम्मीनादाब की बेटी, और नहशोन की बहन एलीशेबा को ब्याह लिया; और उससे नादाब, अबीहू, और ईतामार उत्पन्न हुए।
Exodus 24:9तब मूसा, हारून, नादाब, अबीहू और इस्राएलियों के सत्तर पुरनिए ऊपर गए,
Exodus 29:1“उन्हें पवित्र करने को जो काम तुझे उनसे करना है कि वे मेरे लिये याजक का काम करें वह यह है: एक निर्दोष बछड़ा और दो निर्दोष मेढ़े लेना,
Exodus 29:44और मैं मिलापवाले तम्बू और वेदी को पवित्र करूँगा + 29:44 मैं मिलापवाले तम्बू और वेदी को पवित्र करूँगा: मिलापवाले तम्बू को और वहाँ सेवा करनेवाले याजकों को पवित्र करने का उद्देश्य यह था कि वह पूरी जाति जिसे यहोवा ने मिस्र के दासत्व के बन्धनों से स्वतंत्र किया है, अपने दैनिक जीवन में पवित्र ठहरें।, और हारून और उसके पुत्रों को भी पवित्र करूँगा कि वे मेरे लिये याजक का काम करें।
Exodus 31:10और काढ़े हुए वस्त्र, और हारून याजक के याजकवाले काम के पवित्र वस्त्र + 31:10 पवित्र वस्त्र: यह महायाजक के अधिकारिक वस्त्रों की विशेषता थी।, और उसके पुत्रों के वस्त्र,
Leviticus 7:35“जिस दिन हारून और उसके पुत्र यहोवा के समीप याजकपद के लिये लाए गए, उसी दिन यहोवा के हव्यों में से उनका यही अभिषिक्त भाग ठहराया गया;