निर्गमन 33:14
यहोवा ने कहा, “मैं आप चलूँगा और तुझे विश्राम दूँगा।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
And he said, My presence shall go with thee, and I will give thee rest.
In Context
15उसने उससे कहा, “यदि तू आप न चले, तो हमें यहाँ से आगे न ले जा।
Cross References
Exodus 13:21और यहोवा उन्हें दिन को मार्ग दिखाने के लिये बादल के खम्भे में, और रात को उजियाला देने के लिये आग के खम्भे + 13:21 आग के खम्भे: इस चिन्ह के द्वारा परमेश्वर ने स्वयं को उनके अगुए और प्रधान के रूप में प्रगट किया। में होकर उनके आगे-आगे चला करता था, जिससे वे रात और दिन दोनों में चल सके।
Joshua 1:5तेरे जीवन भर कोई तेरे सामने ठहर न सकेगा; जैसे मैं मूसा के संग रहा वैसे ही तेरे संग भी रहूँगा; और न तो मैं तुझे धोखा दूँगा, और न तुझको छोड़ूँगा। (इब्रा. 13:5)
Joshua 22:4और अब तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम्हारे भाइयों को अपने वचन के अनुसार विश्राम दिया है; इसलिए अब तुम लौटकर अपने-अपने डेरों को, और अपनी-अपनी निज भूमि में, जिसे यहोवा के दास मूसा ने यरदन पार तुम्हें दिया है चले जाओ। (इब्रा. 4:8)
Job 34:29जब वह चुप रहता है तो उसे कौन दोषी ठहरा सकता है? 1 और जब वह मुँह फेर ले, तब कौन उसका दर्शन पा सकता है? 1 जाति भर के साथ और अकेले मनुष्य, दोनों के साथ उसका बराबर व्यवहार है 1
Isaiah 63:9उनके सारे संकट में उसने भी कष्ट उठाया, और उसके सम्मुख रहनेवाले दूत ने उनका उद्धार किया; प्रेम और कोमलता से उसने आप ही उनको छुड़ाया; उसने उन्हें उठाया और प्राचीनकाल से सदा उन्हें लिए फिरा।
Daniel 12:13अब तू जाकर अन्त तक ठहरा रह; और तू विश्राम करता रहेगा; और उन दिनों के अन्त में तू अपने निज भाग पर खड़ा होगा।”