निर्गमन 5:22
तब मूसा ने यहोवा के पास लौटकर कहा, “हे प्रभु, तूने इस प्रजा के साथ ऐसी बुराई क्यों की? और तूने मुझे यहाँ क्यों भेजा?
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Numbers 11:11तब मूसा ने यहोवा से कहा, “तू अपने दास से यह बुरा व्यवहार क्यों करता है? और क्या कारण है कि मैंने तेरी दृष्टि में अनुग्रह नहीं पाया, कि तूने इन सब लोगों का भार मुझ पर डाला है?
Joshua 7:7और यहोशू ने कहा, “हाय, प्रभु यहोवा, तू अपनी इस प्रजा को यरदन पार क्यों ले आया? क्या हमें एमोरियों के वश में करके नष्ट करने के लिये ले आया है? भला होता कि हम संतोष करके यरदन के उस पार रह जाते!
1 Kings 19:4और आप जंगल में एक दिन के मार्ग पर जाकर एक झाऊ के पेड़ के तले बैठ गया, वहाँ उसने यह कहकर अपनी मृत्यु माँगी, “हे यहोवा बस है, अब मेरा प्राण ले ले, क्योंकि मैं अपने पुरखाओं से अच्छा नहीं हूँ + 19:4 मैं अपने पुरखाओं से अच्छा नहीं हूँ: अर्थात् मैं एक निर्बल मनुष्य हूँ और अपने से पूर्व के भविष्यद्वक्ताओं से न तो अच्छा हूँ और न ही अधिक बलवन्त हूँ।।”
Psalms 73:25स्वर्ग में मेरा और कौन है? 1 तेरे संग रहते हुए मैं पृथ्वी पर और कुछ नहीं चाहता। 1
Jeremiah 20:7हे यहोवा, तूने मुझे धोखा दिया, और मैंने धोखा खाया; तू मुझसे बलवन्त है, इस कारण तू मुझ पर प्रबल हो गया + 20:7 मुझ पर प्रबल हो गया: परमेश्वर ने यिर्मयाह को ऐसा जकड़ा कि वह भविष्यद्वाणी की अनिवार्यता से बच नहीं पाया। वह तो विरोध करना चाहता था परन्तु परमेश्वर प्रबल हुआ।। दिन भर मेरी हँसी होती है; सब कोई मुझसे ठट्ठा करते हैं।