निर्गमन 9:18
सुन, कल मैं इसी समय ऐसे भारी-भारी ओले बरसाऊँगा, कि जिनके तुल्य मिस्र की नींव पड़ने के दिन से लेकर अब तक कभी नहीं पड़े।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
17क्या तू अब भी मेरी प्रजा के सामने अपने आपको बड़ा समझता है, और उन्हें जाने नहीं देता?
Cross References
Exodus 9:22तब यहोवा ने मूसा से कहा, “अपना हाथ आकाश की ओर बढ़ा कि सारे मिस्र देश के मनुष्यों, पशुओं और खेतों की सारी उपज पर ओले गिरें।”
Exodus 10:14और टिडि्डयों ने चढ़कर मिस्र देश के सारे स्थानों में बसेरा किया, उनका दल बहुत भारी था, वरन् न तो उनसे पहले ऐसी टिड्डियाँ आई थीं, और न उनके पीछे ऐसी फिर आएँगी।
1 Kings 19:2तब ईजेबेल ने एलिय्याह के पास एक दूत के द्वारा कहला भेजा, “यदि मैं कल इसी समय तक तेरा प्राण उनका सा न कर डालूँ तो देवता मेरे साथ वैसा ही वरन् उससे भी अधिक करें।”
2 Kings 7:1तब एलीशा ने कहा, “ यहोवा का वचन सुनो + 7:1 यहोवा का वचन सुनो: इस पद में एलीशा राजा की चुनौती के उत्तर में कहता है कि अगले दिन उसी समय तक अकाल समाप्त हो जाएगा और भोजनवस्तुएँ पहले से अधिक सस्ती हो जाएगी।, यहोवा यह कहता है, ‘कल इसी समय सामरिया के फाटक में सआ भर मैदा एक शेकेल में और दो सआ जौ भी एक शेकेल में बिकेगा।’”
Job 38:23जिसको मैंने संकट के समय और युद्ध 1 और लड़ाई के दिन के लिये रख छोड़ा है? 1