एज्रा 9:8
अब थोड़े दिन से हमारे परमेश्वर यहोवा का अनुग्रह हम पर हुआ है, कि हम में से कोई-कोई बच निकले + 9:8 कोई-कोई बच निकले: यह एक नया समुदाय था जो बन्धुआई से लौटकर आया था। , और हमको उसके पवित्रस्थान में एक खूँटी मिले, और हमारा परमेश्वर हमारी आँखों में ज्योति आने दे, और दासत्व में हमको कुछ विश्रान्ति मिले।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
1 Samuel 14:27परन्तु योनातान ने अपने पिता को लोगों को शपथ धराते न सुना था, इसलिए उसने अपने हाथ की छड़ी की नोक बढ़ाकर मधु के छत्ते में डुबाया, और अपना हाथ अपने मुँह तक ले गया; तब उसकी आँखों में ज्योति आई + 14:27 उसकी आँखों में ज्योति आई: उसको अपनी सामर्थ्य वापस मिल गई।
2 Kings 19:4कदाचित् तेरा परमेश्वर यहोवा रबशाके की सब बातें सुने, जिसे उसके स्वामी अश्शूर के राजा ने जीविते परमेश्वर की निन्दा करने को भेजा है, और जो बातें तेरे परमेश्वर यहोवा ने सुनी हैं उन्हें डाँटे; इसलिए तू इन बचे हुओं + 19:4 इन बचे हुओं: यहूदा राज्य के लोग जो गलील, गिलाद और सामरिया के लोगों के बन्धुआई में जाने के बाद परमेश्वर की बची हुई प्रजा थी। के लिये जो रह गए हैं प्रार्थना कर।”
Ezra 9:9हम दास तो हैं ही, परन्तु हमारे दासत्व में हमारे परमेश्वर ने हमको नहीं छोड़ दिया, वरन् फारस के राजाओं को हम पर ऐसे कृपालु किया, कि हम नया जीवन पाकर अपने परमेश्वर के भवन को उठाने, और इसके खण्डहरों को सुधारने पाए, और हमें यहूदा और यरूशलेम में आड़ मिली।
Nehemiah 1:11हे प्रभु विनती यह है, कि तू अपने दास की प्रार्थना पर, और अपने उन दासों की प्रार्थना पर, जो तेरे नाम का भय मानना चाहते हैं, कान लगा, और आज अपने दास का काम सफल कर, और उस पुरुष को उस पर दयालु कर।” मैं तो राजा का पियाऊ था।
Job 33:30जिससे उसको कब्र से बचाए, 1 और वह जीवनलोक के उजियाले का प्रकाश पाए। 1
Psalms 13:4ऐसा न हो कि मेरा शत्रु कहे, “मैं उस पर प्रबल हो गया;” 1 और ऐसा न हो कि जब मैं डगमगाने लगूँ तो मेरे शत्रु मगन हों। 1