उत्पत्ति 15:14
फिर जिस देश के वे दास होंगे उसको मैं दण्ड दूँगा: और उसके पश्चात् वे बड़ा धन वहाँ से लेकर निकल आएँगे। (निर्ग. 12:36)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
15तू तो अपने पितरों में कुशल के साथ मिल जाएगा; तुझे पूरे बुढ़ापे में मिट्टी दी जाएगी।
Cross References
Genesis 46:1तब इस्राएल अपना सब कुछ लेकर बेर्शेबा को गया, और वहाँ अपने पिता इसहाक के परमेश्वर को बलिदान चढ़ाया।
Genesis 50:24यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, “मैं तो मरने पर हूँ; परन्तु परमेश्वर निश्चय तुम्हारी सुधि लेगा + 50:24 परमेश्वर निश्चय तुम्हारी सुधि लेगा: यूसुफ ने इस्राएल की सन्तानों के वापस प्रतिज्ञा किए हुए देश में जाने पर अपना अटूट भरोसा प्रगट किया। परमेश्वर निश्चय सुधि लेगा।: यूसुफ की देह पर सुगन्धित द्रव्य लगाए गए और उसे इस सन्दूक में रखा गया, और इस प्रकार उसकी सन्तानों ने उसे रखा। देह को इस प्रकार रखना मिस्र में अनहोना नहीं था।, और तुम्हें इस देश से निकालकर उस देश में पहुँचा देगा, जिसके देने की उसने अब्राहम, इसहाक, और याकूब से शपथ खाई थी।” (इब्रा. 11:22)
Exodus 3:22वरन् तुम्हारी एक-एक स्त्री अपनी-अपनी पड़ोसिन, और अपने-अपने घर में रहनेवाली से सोने चाँदी के गहने, और वस्त्र माँग लेगी, और तुम उन्हें अपने बेटों और बेटियों को पहनाना; इस प्रकार तुम मिस्रियों को लूटोगे।”
Exodus 7:1तब यहोवा ने मूसा से कहा, “सुन, मैं तुझे फ़िरौन के लिये परमेश्वर सा ठहराता हूँ + 7:1 मैं तुझे .... परमेश्वर सा ठहराता हूँ: यह परिच्छेद महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह नबी की प्राथमिक और आवश्यक चरित्र विशेषताओं के बारे में बताता है, वह परमेश्वर की इच्छा और उद्देश्य को बतानेवाला है। ; और तेरा भाई हारून तेरा नबी ठहरेगा।
Exodus 12:32अपने कहने के अनुसार अपनी भेड़-बकरियों और गाय-बैलों को साथ ले जाओ; और मुझे आशीर्वाद दे जाओ।”
Deuteronomy 6:22और यहोवा ने हमारे देखते मिस्र में फ़िरौन और उसके सारे घराने को दुःख देनेवाले बड़े-बड़े चिन्ह और चमत्कार दिखाए;