उत्पत्ति 16:6
अब्राम ने सारै से कहा, “देख तेरी दासी तेरे वश में है; जैसा तुझे भला लगे वैसा ही उसके साथ कर।” तब सारै उसको दुःख देने लगी और वह उसके सामने से भाग गई।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
7तब यहोवा के दूत ने उसको जंगल में शूर के मार्ग पर जल के एक सोते के पास पाकर कहा,
Cross References
Genesis 24:10तब वह दास अपने स्वामी के ऊँटों में से दस ऊँट छाँटकर उसके सब उत्तम-उत्तम पदार्थों में से कुछ कुछ लेकर चला; और अरम्नहरैम में नाहोर के नगर के पास पहुँचा।
Job 2:6यहोवा ने शैतान से कहा, “सुन, वह तेरे हाथ में है, केवल उसका प्राण छोड़ देना + 2:6 केवल उसका प्राण छोड़ देना: यही एक सीमा निर्धारित की गई थी। ऐसा प्रतीत होता है कि वह कोई भी रोग द्वारा उसे ग्रसित कर सकता था परन्तु उसके कारण उसकी मृत्यु न हो। ।” (2 कुरि. 10:3)
Proverbs 14:29जो विलम्ब से क्रोध करनेवाला है वह बड़ा समझवाला है, 1 परन्तु जो अधीर होता है, वह मूर्खता को बढ़ाता है। 1
Proverbs 15:17प्रेमवाले घर में सागपात का भोजन, 1 बैरवाले घर में स्वादिष्ट माँस खाने से उत्तम है। 1
Proverbs 29:19दास बातों ही के द्वारा सुधारा नहीं जाता, 1 क्योंकि वह समझकर भी नहीं मानता। 1
Jeremiah 38:5सिदकिय्याह राजा ने कहा, “सुनो, वह तो तुम्हारे वश में है; क्योंकि ऐसा नहीं हो सकता कि राजा तुम्हारे विरुद्ध कुछ कर सके + 38:5 ऐसा नहीं हो सकता कि राजा तुम्हारे विरुद्ध कुछ कर सके: वास्तविक सत्ता तो उनके हाथों में ही थी और जब उन्होंने यिर्मयाह के लिए मृत्युदण्ड निश्चित किया तब राजा में इन्कार करने का साहस नहीं था।।”