उत्पत्ति 17:5
इसलिए अब से तेरा नाम अब्राम न रहेगा परन्तु तेरा नाम अब्राहम होगा; क्योंकि मैंने तुझे जातियों के समूह का मूलपिता ठहरा दिया है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
4“देख, मेरी वाचा तेरे साथ बंधी रहेगी, इसलिए तू जातियों के समूह का मूलपिता हो जाएगा।
Cross References
Genesis 32:28उसने कहा, “तेरा नाम अब याकूब नहीं, परन्तु इस्राएल + 32:28 इस्राएल: अर्थात् “वह परमेश्वर के साथ लड़ा” होगा, क्योंकि तू परमेश्वर से और मनुष्यों से भी युद्ध करके प्रबल हुआ है।”
Numbers 13:16जिन पुरुषों को मूसा ने देश का भेद लेने के लिये भेजा था उनके नाम ये ही हैं। और नून के पुत्र होशे का नाम मूसा ने यहोशू रखा।
1 Chronicles 1:27अब्राम, वह अब्राहम भी कहलाता है।
Isaiah 62:2तब जाति-जाति के लोग तेरी धार्मिकता और सब राजा तेरी महिमा देखेंगे, और तेरा एक नया नाम रखा जाएगा + 62:2 तेरा एक नया नाम रखा जाएगा: अर्थात् उनकी दशा ऐसी नहीं होगी जिसमें उनका नाम अपमान, गरीबी और अत्याचार का द्योतक हो। जो यहोवा के मुख से निकलेगा। (प्रका. 2:17, प्रका. 3:12)
Jeremiah 20:3सवेरे को जब पशहूर ने यिर्मयाह को काठ में से निकलवाया, तब यिर्मयाह ने उससे कहा, “यहोवा ने तेरा नाम पशहूर नहीं मागोर्मिस्साबीब रखा है।
Matthew 1:21वह पुत्र जनेगी और तू उसका नाम यीशु + 1:21 यीशु: उद्धारकर्ता रखना, क्योंकि वह अपने लोगों का उनके पापों से उद्धार करेगा।”